सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सौ रुपए का मुफ्त मिले कुछ, तो हजार का छोड़ें काम

 

सिकंदराराऊ। 

मनकामेश्वर मंदिर ट्रस्ट भैकुरी द्वारा मंदिर परिसर में गायत्री महायज्ञ किया गया। तत्पश्चात शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

पूर्व सेना अधिकारी  एके विद्यार्थी, रामवीर सिंह, भाजपा नेता मुकेश चौहान ,उदय पुंढीर के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पुंडीर एवं सुशील राघव सहकारी दुग्ध संघ चेयरमैन प्रतिनिधि तथा ओमप्रकाश गुप्ता पुरदिलनगर व  सत्य प्रकाश शर्मा  ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन प्रख्यात कवि देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया। सेना शिक्षा कोर बैटरन्स संगठन दिल्ली द्वारा सभी कवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 श्रीमती सीमा पुंढीर की सरस्वती वंदना के बाद फरीदाबाद हरियाणा के कवि धर्मेश अविचल ने पढ़ा -तन पर खादी के वसन, भाषण लच्छेदार। आग लगाते द्रोह की भारत में गद्दार ।

भरतपुर राजस्थान के कवि जयकुमार जय ने पढ़ा -पिट गये प्यादे हमारे ओए  क्या बात हो गई। जब से आया यह मोदी खडी खाट हो गई ।

पटियाली के कवि शरद मिश्र लंकेश ने पढ़ा - मैं क्षमा याचना करता हूं । मैं विभीषणों से डरता हूं । 

देवेंद्र दीक्षित शूल ने मुफ्त खोरी पर पढ़ा- सौ रुपए का मुफ्त मिले कुछ तो हजार का छोड़ें काम । इतना प्यार हमें हराम । जय रघुनंदन जय सियाराम।

बरेली के कवि रोहित राकेश ने पढ़ा-सनातन पूजता बनता वो निर्भय। बोलो यज्ञ भगवान की जय। अलीगढ़ के कवि मनोज नागर ने पढ़ा- तरु न उगे बिन भूमि के है यह ईश विधान ।

कलियों बिन संभव नहीं फूलों की मुस्कान। 

वहीं प्रमोद विषधर.ने पढ़ा -दुर्योधन की दोस्ती धूमिल छवि कर देत। रुड़की उत्तराखंड से पधारे कवि  महावीर सिंह वीर के मुक्तक व गीत खूब सराहे गए वहीं राम राहुल टूंडला ने हंसाते हंसाते लोगों को लोटपोट कर दिया । 

इनके अलावा डॉ दत्तात्रेय द्विवेदी  एवं डॉ सतेन्द्र भारद्वाज आभाष की कविताओं को भी खूब सराहा गया।

कार्यक्रम के आयोजक सत्य प्रकाश शर्मा ,पूर्व प्रधान राकेश शर्मा, कपिल पालीवाल, सुरेश चंद्र सिंह एडवोकेट, पुष्पेंद्र शर्मा, सुदेश पालीवाल, बिंदु महाराज, आदि ने कवियों का सम्मान किया वहीं कवयित्री सीमा पुंडीर का मधुबाला, विमला ,शर्मिला ,आरती आदि महिलाओं ने सम्मान किया।

 इस अवसर पर धीरज कुमार गोस्वामी , सुदेश पालीवाल, जयप्रकाश पालीवाल, जगदीश प्रसाद, समरवीर सिंह, प्रदीप जी, टिंकू, संजू, जगदीश कुमार ,चरण सिंह, सिद्धांत शर्मा, भोला ठाकुर आदि सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने काव्य रसपान किया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...