भाजपा के संस्थापक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अटल शताब्दी अभियान पूरे देश और प्रदेश में चल रहा है । इसी अभियान के तहत चल रहे अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान में मंडल सिकंदराराऊ के उन बरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया जिन्होंने स्वर्गीय अटल जी के साथ काम किया था। आज इसी संपर्क अभियान में विजय भारत कुलश्रेष्ठ पूर्व चैयरमेन , बृज किशोर वार्ष्णेय पूर्व मंडल अध्यक्ष और शिवचरण माहेश्वरी पूर्व मंडल महामंत्री का उनके घर जाकर पट्टिका और फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया गया।
इस बीच बृज किशोर वार्ष्णेय पूर्व मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 1977 में अटल जी रामलीला मैदान में जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने आये थे तो सिकंदराराऊ से 3100 रुपये का संग्रह किया गया और अटल जी को पार्टी फंड में भेंट किया।
गिरीश मोहन गुप्ता पौत्र स्वर्गीय राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि अटल विहारी बाजपेयी उनके घर पर भी दो बार आये थे जहां पर उन्होंने स्वर्गीय राधेश्याम गुप्ता के निवेदन पर उस समय के कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया था।
मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि इन विरासत स्वरूप कार्यकर्ताओ का सम्मान करके एक गर्व की अनुभूति हो रही है और हमको भी इनसे समय समय पर मार्गदर्शन भी मिलता है।
इस अवसर पर सूरज वार्ष्णेय मंडल उपाध्यक्ष, राधेकान्त सक्सेना पूर्व मंडल महामंत्री, निर्मल दास सेक्टर प्रभारी ,विनय वार्ष्णेय खलीफा बूथ अध्यक्ष आदि ने सभी का स्वागत किया।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें