अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के मण्डल संयोजक अलीगढ महेश यादव संघर्षी व हाथरस जनपद के जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जनपद में सदस्यता अभियान बहुत ही तेजी से चल रहा है।
मण्डल संयोजक महेश यादव संघर्षी ने बताया कि आज जनपद हाथरस में वरिष्ठ पत्रकार पंकज यादव सहित अनेक बन्धुओं को निःशुल्क सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता दिलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी यादव समाज के प्रदेश व मण्डल में नाम और नंबर पहुंच जायेंगे।
इस मौके पर संजीव यादव नावली, नगेन्द्र रिंकू यादव, शिक्षक सत्यवीर यादव , श्रीनिवास यादव मुनीम जी, राकेश यादव, समीर यादव एडवोकेट, प्रवेन्द्र यादव एडवोकेट लालगढी, राजपाल यादव गौसगंज, जितेन्द्र यादव हहसायन उजागर यादव, गगन यादव, सुखवीर यादव, राजेश यादव एडवोकेट, शैलेन्द्र यादव हसायन सहित तमाम सजातीय बन्धुओं को सदस्यता ग्रहण करायी।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें