क्षेत्र के पुरदिल नगर रोड स्थित राजवाह के पास ट्रैक्टर और वैगनआर कार की टक्कर से कार पलट गई,राहगीरों की मदद से कार से पांचो युवकों को निकाला गया | मौके पर इलाका पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कार चालक आनंद मोहन को मृत घोषित कर दिया, अर्जुन की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और ओमवीर,योगेश,राधा कृष्ण के मामूली चोट होने के कारण उन्हें डिस्चार्ज कर दिया |
थाना रसूलपुर के गांव असफाबाद निवासी अर्जुन अपनी मौसी के बेटे की शादी में दोस्तों के साथ वेगनआर कार से अकराबाद जा रहे थे | थाना सिकंदराराऊ के पुरदिल नगर रोड स्थित राजवाह के पास कार और ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई, जिससे कार पलट गई |
राहगीरों की मदद से कार में सवार पांचो लोगों को कार से निकाला गया | सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां कार चालक आनंद मोहन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया | अर्जुन की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, ओमवीर,योगेश और राधा कृष्ण के मामूली चोट होने के कारण उन्हें डिस्चार्ज कर दिया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें