कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कस्बा के जी टी रोड स्थित नई सब्जी मंडी के पास से एक महिला को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
एसआई मनु यादव अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली की एक महिला अवैध देशी शराब लेकर सब्जी मंडी पर खड़ी है । पुलिस ने दबिश देकर महिला को पकड़ लिया । पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिला ने अपना नाम सना पत्नी फय्याज निवासी गांव नगरिया पट्टी देवरी थाना हसायन बताया। पुलिस ने आरोपी महिला से 123 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद कर जेल भेज दिया ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें