कस्बा की मंडी गांधीगंज में स्थित भोले बाबा मंदिर पर शनिवार की रात्रि को शिव विवाह का आयोजन किया गया । जिसमें श्रद्धालुओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । श्री बालाजी जागरण मंडल अलीगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों व संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते रहे। इस दौरान भगवान शिव पार्वती , राधा कृष्ण , हनुमान ,मां काली आदि नयनाभिराम झाकियों ने सभी भक्तो का मन मोह लिया और वे झूमने के साथ थिरकने लगे। श्रद्धालुओ ने राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ जमकर फूलों की होली खेली । कार्यक्रम देर रात्रि तक चला । भोले बाबा के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। पंडाल में श्रद्धालु भोले बाबा की मस्ती में मग्न नजर आए । शिव विवाह पंडित अरुण कुमार के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। विवाह के सम्पन्न होने के बाद प्रसादी का भी वितरण किया गया । इस मौके पर प्रवीण वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, श्याममूर्ति वार्ष्णेय , वीरेंद्र गुप्ता, आकाश गुप्ता, सागर वार्ष्णेय,पारस गुप्ता , राहुल कुमार, सनी कुशवाह, राजेश कुमार, मोहित कुमार , कुनाल, पुलकित कुमार आदि मौजूद रहे |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें