गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 32 वां तीन दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित प्राचीन ओम बाबा मंदिर पर मनाया रहा है । कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को कस्बा में धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई । जिसका शुभारंभ मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर किया गया। प्रभु श्रीराम की बारात कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी, जी टी रोड, नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, राठी चौराहा, हुरमतगंज आदि मार्गो से होती हुई गुजरी । भगवान श्रीराम की बारात में भक्तो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । महिलाएं एवं युवतियां बैंड की ध्वनि पर बज रहे भजनों पर थिरकती हुई नजर आई । श्रद्धालुओ ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत किया । कस्बा भ्रमण के बाद बारात का समापन मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित प्राचीन ओम बाबा मंदिर पर पहुंचकर हुआ । इस दौरान बग्गी पर विराजमान राम लक्ष्मण के स्वरूप भक्तो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। भगवान श्रीराम के गगन भेदी जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया । नेपाल की जनकपुरी से पधारी मंडली के सानिध्य में विधि विधान से भगवान श्रीराम का विवाह महोत्सव संपन्न होगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रामकृष्ण दास त्यागी बाबा, पंडित शीलेंद्र कृष्ण दीक्षित, राजेश्वरदास बाबा, बबलू सिसोदिया,चेतन शर्मा, कमलेश शर्मा , विपिन लाल , विजय भारत कुलश्रेष्ठ, मुकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें