सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनता के विरोध पर उपजिलाधिकारी ने नाला निर्माण कार्य रुकवाया

सिकंदराराऊ : 

   कस्बा सिकंदराराऊ के शैलानी कॉलोनी के बाहर बन रहे नाले निर्माण कार्य को जनता के विरोध पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने निर्माण कार्य रुकवा दिया | वही कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर नाले का निर्माण हुआ तो  वह इसकी शिकायत जिला अधिकारी राहुल पांडे से करेंगे |

 शैलानी कॉलोनी के बाहर सड़क पर बना रहे नाले को लेकर कॉलोनी वासियों ने  पालिका का जमकर विरोध किया, पालिका पर आरोप लगाया कि पालिका कॉलोनी के अहित में नाले का निर्माण कार्य कर रही है | नाले का निर्माण होने से कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा | कॉलोनी के अंदर खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों पर भी नाले के अंदर गिरने का डर बना रहेगा| 

शुक्रवार को कॉलोनी वासियों ने उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान से शिकायत की | मौके पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान और भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता पहुंच गए | 

 उप जिला अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी से निर्माण कार्य का जायजा लिया  |

उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कॉलोनी वासियों की शिकायत पर हो रहे नाले के निर्माण कार्य को रुकवा दिया | 

 कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी है कि अगर नाले का निर्माण हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे और इसकी शिकायत जिलाधिकारी राहुल पांडे से करेंगे |




@samachar24news

टिप्पणियाँ