कस्बे के रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को चार दिवसीय देशाटन भ्रमण के पश्चात लौटे विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने संगम के पवित्र जल से विद्यालय के सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को मंत्र उच्चारण के साथ आचमन कराते हुए भारतीय संस्कृति एवं महा कुंभ के अमृत पर्व पर वर्णन कर कहा कि संगम का पवित्र जल का न केवल धार्मिक दृष्टि से अपितु वैज्ञानिक दृष्टि से भी विशेष महत्त्व है |
इस महा कुंभ पर 144 वर्षों के पश्चात बने संयोग को विस्मृति नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य मौजूद रहे |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें