कानऊ में पशुओं के घेर में महिला का अर्धनग्न शव मिला। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हसायन थाना क्षेत्र के कानऊ की बुजुर्ग महिला अपने पशुओँ के घेर पर रात को सोने गई थी। सुबह जब उनका बेटा उन्हें जगाने गया तो वहां महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था जिस पर चोटों के काफी निशान थे। महिला की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए। जिनके द्वारा महिला के शव शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
@samachar24news




एक टिप्पणी भेजें