सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित गांव फुलरई के निकट बुधवार को एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में युवक की मौत हो गई । युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव बमनहार थाना सिकंदराराऊ निवासी 30 वर्षीय संदीप पुत्र प्रेम चंद्र बुधवार को बाइक पर सवार होकर एटा की ओर से आ रहा था । जैसे ही युवक गांव फुलरई के समीप पहुंचा । तभी तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में युवक की मौत हो गई । घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । आनन फानन में युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । युवक की मौत से परिजनो में हाहाकार मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है । मृतक अपने पीछे तीन छोटे छोटे बच्चे एवं पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें