सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाईचारा सेवा समिति के तत्वाधान में बसंत पंचमी पर काव्य उत्सव का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में बसंत पंचमी के अवसर पर बसंत काव्योत्सव 2025 का आयोजन आर.के.यादव इण्टर कालेज अगसौली चौराहा पर स्कूल प्रबन्धक अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया जिसका संचालन शायर आतिश सोलंकी ने किया।

मुख्य अतिथि के रुप में रजत यादव नायब तहसीलदार हसायन तहसील सि.राऊ, विशिष्ठ अतिथि अशोक जादौन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत परिषद, समाजसेवी जयपाल सिंह चौहान, बबलू सिसौदिया नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय पंचायत परिषद, योगेन्द्र राजपूत जिला महामंत्री पिछडा मोर्चा भाजपा हाथरस, भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के सामने माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी अतिथि, समाजसेवियों कवियों को आयोजक रिंकू यादव, कर्तव्य कुमार लेखपाल व स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार द्वारा सम्मानित  किया ।

बसंत काव्योत्सव में सरस्वती वन्दना  से शायर अब्दुल कदीर जिया ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

शायर आतिश सोलंकी ने पढ़ा -

हो दुनिया की बादशाहत सोने का घर हमारा 

पापा बगैर हम को कुछ भी नहीं गवारा 

कवि महेश यादव संघर्षी ने पढ़ा-

ऋतुओं के राजा छाये हैं,चारों और बसंत हैं

बरसा गरमी शरद और हेमंत शिशिर बसंत है

वरिष्ठ शायर अहमद अमजदी बदायूंँनी ने पढा

हिन्दू ना समझना ना मुसलमान समझना 

जालिम को हमेशा बुरा इंसान समझना 

दिल्ली से पधारे गीतकार सर्जन शीतल ने पढा

रख लिया है तो उपवास मत तोडना 

जो भी सम्बन्ध है खास मत तोडना 

अलीगढ से पधारे शायर जाहिद खान राहत ने पढ़ा 

मैं अभी तोड के आ जाऊंगा सारी रस्में

सिर्फ इक बार इशारा करो जाने जाना.. 

एटा से पधारी कवयित्री अल्का सिंह अदभुत ने पढा

कब तक मीरा बनकर के विष का प्याला पीना होगा 

कब तक हमको अग्नि परीक्षा देकर जीना होगा 

इनके अलावा शायर अहमद अमजदी बदायूं,डॉ.पी.एस.आलम चौधरी एटा,अवशेष विमल मानवतावादी सादाबाद,ओजकवि मनोज मंजुल कासगंज, डॉ.मुहम्मद मियां उझानी, कवयित्री गीता सिंह गीत सिकन्द्राराऊ, शायर शिवम अश्क सोरों, राजवीर तरंग बदायूं व कुमार शिव संभव ने शानदार काव्य पाठ किया। 

    समारोह में जसवीर सिंह यादव,रुम सिंह यादव, राकेश बीज बाले,संतोष नाती, अरुण यादव,हनीश खान, शाहरुख़ खान,अखिलेश शास्त्री,डाँ.संजय कुमार प्रधानाचार्य,सर्वेश कुमार,दिनेश कुमार, श्रीनिवास मुनीम जी, संजीव यादव देव कुशवाह,विमल कुशवाह,रामनिवास चौहान, लेखराज, राकेश यादव,आदि मौजूद थे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...