थाना सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव हबीपुर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, व्यक्ति के शरीर पर काफी चोट के निशान थे | राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को शव की सूचना दी |
गांव हबीपुर में शव को देख राहगीर अचंभित थे, क्योंकि शव पर काफी चोट के निशान थे ऐसा लग रहा है कि रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचल दिया है | मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
शव की शिनाख्त सतीश पुत्र नत्थू सिंह थाना विजयगढ़ के गांव भिनोली ने रूप में हुई है | बताया जाता है कि सतीश अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गांव हबीपुर आया था |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें