कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली के बिजली घर पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से नामजद कर्मियों ने तेल वा सामान पार कर दिया । कोतवाली में दो आरोपितों के विरुद्ध अवर अभियंता ने अभियोग दर्ज कराया है।
अवर अभियंता ललित कुमार सिंह ने दर्ज कराये अभियोग में उल्लेख किया है कि मुझे एसएसओ राजेश कुमार ने 12 फरवरी को सूचना दी कि बिजली घर पर रखे 5 एमएवी टी / एफ के ट्रांसफार्मर से एसएसओ राजवीर सिंह व संविदा कर्मी प्रेम कुमार ने तेल व सामान चोरी कर लिया । दोनों 11 फरवरी को बिजली घर पर तैनात थे । अभियोग दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें