विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला कमेटी ने अपर पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि राहुल उपाध्याय पुत्र महेश चंद्र उपाध्याय नगला बिछिया थाना हाथरस गेट निवासी ने सोशल मीडिया पर एक अनावश्यक पोस्ट डालते हुए कहा है कि जिस तरीके से जो मीट की गाड़ियां मीट लेकर जा रही है। यह बजरंग दल के सानिध्य में भेजी जा रही है जोकि पूरी तरीके से गैर कानूनी बयान दिया है। पूर्व में राहुल उपाध्याय द्वारा संगठन में अनुशासनहीनता के चलते इसको निष्कासित कर दिया गया था। बावजूद उसके यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र देकर इसके विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया है।
भानु प्रताप सक्सेना जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि ऐसी अनावश्यक टिप्पणी और गैरकानूनी बयान बाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस प्रकार के घिनौने कृति की संपूर्ण जिला कार्यकारिणी कड़ी निंदा करती है।
ज्ञापन देते समय विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें