डॉ अम्बेडकर पार्क विकास समिति द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए कोतवाली चौराहे पर डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करके अम्बेडकर चौक घोषित करने को लेकर मांग की |
डॉ अम्बेडकर पार्क विकास समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से उप जिला मजिस्ट्रेट से मांग की हैँ कि कोतवाली चौराहे के पास अम्बेडकर पार्क हैँ तथा उपरोक्त चौराहे के पास हज़ारों की संख्या में अम्बेडकर अनुयायी निवास करते हैँ | आम जनता की भावना देखते हुए उपरोक्त चौराहे पर अविलम्ब बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा लगाकर अम्बेडकर चौक घोषित किया जाये | यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो डॉ अम्बेडकर पार्क विकास समिति को विराट आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा,जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी |
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप सेअध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम, समाज प्रिय रत्न, डॉ अमर सिंह, डॉ अनिल भारती, डॉ नरेश भारती, पी के सिंह, राजकुमार सिंह, चंद्र प्रकाश व के एम कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे |
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें