कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त विष्णु पुत्र हुब्बलाल उर्फ हाकिम सिंह निवासी गांव गढिया इकबालपुर थाना सिकन्द्राराऊ हाथरस को राजकमल स्कूल कस्बा सिकन्द्राराऊ से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें