राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बूलगढ़ी प्रकरण पर पीड़िता को शासन द्वारा आवास के पत्र के दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बुलगढ़ी प्रकरण में न्यायालय द्वारा तीन युवाओं रामू ,रवि,लवकुश को निर्दोष करार देते हुए न्यायालय द्वारा गत वर्ष बरी किया गया था।किंतु सरकार द्वारा पीड़ित पक्ष के लिए मुआवजा का पिटारा खोला जा रहा है किन्तु तीन वर्ष निर्दोष युवाओं द्वारा जो जेल काटी गई उन युवाओं के प्रति सरकार का या किसी जनप्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं है । रवि,रामू, लवकुश की देश भर की मीडिया में किस तरह से आरोपित मानते हुए कितना अपमानित किया गया।सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची उसका दोषी कौन है? किस तरह से सपा,बसपा और कांग्रेस द्वारा तीनों निर्दोषों को न्यायालय द्वारा बरी करते हुए भी न्यायालय को चुनौती देते हुए भरी संसद में बलात्कारी,अत्याचारी तक कहा गया है।
श्री चौहान ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है निर्दोष जेल काटने वाले तीनों युवाओं को प्रदेश की सरकार सरकारी नौकरी,पच्चीस पच्चीस लाख रुपए मुआवजा और सरकारी आवास दे। बहुत जल्द तीनों युवा रवि,रामू लवकुश के मान सम्मान को वापस दिलाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
श्री चौहान ने कहा कि बुलगढ़ी प्रकरण में सभी राजनीतिक दलों द्वारा क्षत्रिय समाज को टारगेट कर पूरे समाज को गालियां दी गई थी।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें