सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कवि कुंवर पाल शर्मा के जन्मदिन पर 2 अगस्त को कवि सम्मेलन में किया जाएगा डॉ विष्णु सक्सेना का अभिनंदन

सिकंदराराऊ।  छंद शास्त्र के ज्ञाता सिकंदराराऊ के वरिष्ठ कवि स्वर्गीय कुॅवर पाल शर्मा कुंवर के जन्मदिन के अवसर पर 2 अगस्त को शाम 4 बजे से विराट कवि सम्मेलन नगर पालिका परिषद परिसर में होगा। कार्यक्रम के संयोजक कवि कुंवर के पुत्र कवि प्रमोद विषधर ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना का अभिनंदन किया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर व जयपाल सिंह चौहान समाजसेवी एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह राघव प्रबंध निदेशक राज आयुर्वेद रहेंगे।  कवि सम्मेलन में देवेन्द्र दीक्षित शूल, रोहित राकेश, शैलेंद्र मिश्रा ,महेश मंजुल ,डॉ उपेंद्र झा ,उन्नति भारद्वाज, कृष्ण मुरारी लाल मानव, डॉ.शैलजा दुबे ,धर्मेंद्र शर्मा ,राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ रंजीत शर्मा व कुमार शिव संभव आदि काव्य पाठ करेंगे। @samachar24news

पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य आयोजन के दृष्टिगत मेला परिसर का भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा

हाथरस।   जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं  पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य आयोजन के दृष्टिगत मेला परिसर में पार्किंग स्थल, दंगल स्थल, प्रशासनिक शिविर, विभिन्न समुदायों, राजनीतिक दलों के लगने वाले शिविर, विभिन्न प्रकार की लगने वाली दुकानों, झूलों, मेला परिसर में आने-जाने वाले मार्गों का भ्रमण कर तैयारियों  का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर  गिरीश चन्द्र गौतम  व प्रशासनिक अधिकारी आदि  मौजूद रहे ।  इस दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया सभी पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र में आने वाले लोगो के साथ सभ्य व शालीन व्यवहार करेंगे, किसी के भी साथ दुर्व्यवहार कदापि न किया जाय। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँचकर अपने अधीनस्थ कर्मियों से समन्वय स्थापित कर लेंगे...

पुलिस लाइन स्थित डीटीयू कक्ष में हुआ पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा  द्वारा पुलिस लाइन स्थित डीटीयू कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।   गोष्ठी के दौरान  पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस पेंशनर्स के लिये समय समय पर कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित कर उन्हें कानून, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देने हेतु बताया गया तथा पुलिस पेंशनर्स को अपने अनुभव साझा कर नए पुलिसकर्मियों को वास्तविक जीवन व पुलिसिंग के बारे में मूल्यवान ज्ञान प्रदान कर वर्तमान पुलिसिंग में अपना योगदान देने हेतु बताया गया । इसी क्रम में उनके द्वारा पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । सभी पुलिस पेंशनर्स को ऑनलाइन धोखाधडी करने वाले फेक कॉल, एसएमएस, अनजान लिंक पर क्लिक न करने , डिजिटल अरेस्ट जैसे विभिन्न साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी व अपना निजी दस्तावेज या जानकारी जैसे-आधार कार्ड नं0, पैन कार्ड , ओटीपी, CVV आदि किसी के भी साथ साझा न कर...

विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल, ब्रज प्रांत की दो दिवसीय कार्य योजना बैठक सम्पन्न

सोरों जी।  विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, ब्रज प्रांत की प्रांत कार्य योजना बैठक दिनांक 26 एवं 27 जुलाई को सोरोंजी में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। दो दिवसीय बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रांतीय कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में विगत 6 माह के दौरान संगठन द्वारा किए गए विविध कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। धर्मरक्षा, सामाजिक समरसता, गौ सेवा, सेवा प्रकल्पों की प्रगति, एवं युवाओं में राष्ट्रभक्ति जागरण के लिए किए गए अभियानों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही, आगामी 6 माह की योजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से मंदिर सुरक्षा, धर्म जागरण अभियान, जनजागरण रथयात्रा, छात्र संपर्क अभियान, एवं सामाजिक सद्भाव विषयक कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया गया। बैठक में ब्रज प्रांत के समस्त विभागों एवं जिलों के दायित्वों का नवविन्यास (पुनर्गठन) किया गया। इस दौरान अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए, नवीन दायित्व सौंपे जाने के क्रम में हर्षित गौड़ जो अब तक मथुरा विभाग के बजरंग दल के विभाग से संयोजक थे अब नवी...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी(प्रा0) परीक्षा 2023 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाथरस।  जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी(प्रा0) परीक्षा 2023 की पुनः आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्र रामबाग इंटर कॉलेज, अक्रूर इण्टर कॉलेज हाथरस, राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर हाथरस, बागला इंटर कॉलेज निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र में स्थापित कैमरा मॉनिटरिंग रूम का अवलोकन करते हुए संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।  मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड की समीक्षा की गई, ताकि परीक्षा के दौरान अनुचित गतिविधियों पर पूर्णतः नियंत्रण रखा जा सके। इस दौरान केंद्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा बाहरी व्यक्ति की निषेधाज्ञा सम्बन्धी प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया तथा समस्त कार्मिकों को सतर्क व अनुशासित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। @samachar24news

श्रावण मास के अवसर पर नगर पंचायत ने किया ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन

पुरदिलनगर। कस्बा में स्थित ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर प्रांगण में नगर पंचायत द्वारा कांवड़ कैम्प का आयोजन  सावन के महीने में चल रहा है जिसमें रविवार को नगर पंचायत द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोले के भक्तों को नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह एवं अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत ने भक्तों को बिठाकर भोजन कराया।इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी गण मौजूद रहे। @samachar24news

महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में जमकर झूमीं महिलाएं

  सिकंदराराऊ।  महिला मोर्चा द्वारा  भूतेश्वर कॉलोनी स्थित भाजपा नेत्री कमलेश शर्मा के आवास पर हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने झूला झूला तथा संगीत कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सभी महिलाओं ने  गीत मल्हार गाकर भरपूर आनंद लिया  और खूब झूमीं।    कार्यक्रम में कमलेश शर्मा, सुशीला चौहान, यशोदा वार्ष्णेय, पूनम सिसोदिया, कमलेश कुशवाहा, रेशमा देवी, नेहा शर्मा, कुसुम चौहान , प्रियंका महेश्वरी, ममता शर्मा, मंजू गुप्ता , अनीता शर्मा, डॉली सेंगर, रेनू शर्मा, रितु सेंगर , पवित्रा देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। @samachar24news

सिकंदराराऊ के गांव जिमिसपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में टकराव, मारपीट - फायरिंग

सिकंदराराऊ।  कोतवाली क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में मेढ के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।  इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गांव जिमिसपुर में दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। इस दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।  गांव जिमिसपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार को मेढ काटने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर मारपीट हुई तथा फायरिंग की गई। @samachar24news

संविलियन विद्यालय कपसिया के परिसर में मौजूद जर्जर हालत में बनी आंगनबाड़ी की बिल्डिंग का पिलर गिरा

सिकंदराराऊ।  तहसील क्षेत्र के गांव कपसिया में स्थित संविलियन विद्यालय के परिसर में मौजूद जर्जर हालत में बनी आंगनबाड़ी की बिल्डिंग का पिलर अचानक भरभरा कर तेज आवाज के साथ गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय पिलर गिरा उस समय स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और पिलर के पास कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पिलर गिर जाने से जर्जर बिल्डिंग के गिर जाने का खतरा और बढ़ गया है। आंगनवाड़ी की यह बिल्डिंग जीर्ण शीर्ण हालत में संचालित की जा रही है, जिससे मासूम बच्चों की जान पर खतरा बना रहता है। @samachar24news

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

भारतीय संस्कृति के पतन के चलते वृद्धजनों के प्रति सम्मान में आई कमी

सिकंदराराऊ वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार उनकी समस्याएं और उनके समाधान विषय पर एक कार्यक्रम अधिवक्ता कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों एवं अधिवक्ताओं का संयुक्त रूप से संपन्न हुआ । सुलह अधिकारी  देवेंद्र दीक्षित शूल ने बताया कि किसी के पुत्र या पुत्रवधू  परेशान करते हैं ,दुर्व्यवहार करते हैं, खाने-पीने व दवा का इंतजाम नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध उपजिलधिकारी  के यहां अपना प्रार्थना पत्र सीधे स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। जिस पर उप जिलाधिकारी वाद दर्ज कराकर विपक्षियों अथवा दोषियों के विरुद्ध नोटिस जारी करते हैं । यदि प्रतिवादी गणों को अपनी बात रखनी हो तो वह भी न्यायालय में आकर निश्चित दिनांक पर रख सकते हैं।  पहले सुलह अधिकारी व उप जिलाधिकारी प्रयास करते हैं कि आपसी मामला सहमति से सुलझ जाए। न सुलझने पर उप जिलाधिकारी मां-बाप को भरण पोषण हेतु धन  देने का आदेश पारित कर सकते हैं।  इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक ताना-बाना  व रिश्तो में आई गिरावट पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये कि लोगों ने बच्चों को संस्कार देना बंद कर दिया है। नई पीढ़ी रामचरित...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हाथरस में आयोजित आगामी समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी(प्रा0) परीक्षा 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

हाथरस।   जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी(प्रा0) परीक्षा 2023 की पुनः आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्र लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल हाथरस, रामबाग इंटर कॉलेज, अक्रूर इण्टर कॉलेज हाथरस,  राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर हाथरस, बांगला इंटर कॉलेज, सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल  एवं मलखान सिंह इंटर कॉलेज  का निरीक्षण किया । इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी(प्रा0) परीक्षा 2023 की पुनः परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे, खिडकियां एवं बाउन्ड्री वाल आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए बैठने हेतु फर्नीचर की व्यवस्था एवं बिजली, पानी व शौचालय आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी की गई तथ...

यूडाइस पोर्टल पर बच्चों का डाटा फीड न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कराया स्कूल बंद, दो कमरों में संचालित हो रही थी अमान्य कक्षाएं

सिकंदराराऊ।  खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अमान्य स्कूलों के संचालन पर रोक लगाए जाने हेतु प्राइवेट स्कूलों की चेकिंग की गई। उन्होंने इस दौरान एक दर्जन स्कूलों में जाकर चेकिंग की। एक स्कूल गत वर्ष यू डाइस में बच्चों की फीडिंग न होने के कारण बंद करा दिया गया था जोकि यूडाइस बंद होने के बावजूद चेकिंग के दौरान खुला पाया गया। स्कूल में अमान्य कक्षाएं चल रही थीं। वहीं स्कूल अपने निर्धारित स्थान के बजाय अन्य स्थान पर बेसमेंट में चल रहा था। स्कूल को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुनः बंद कर दिया है।  बता दें कि शासन द्वारा अमान्य स्कूलों पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए नियमों में व्यापक बदलाव किए गए हैं। जिसके तहत  यूडाइस पोर्टल पर बच्चों का पूरा विवरण अपलोड करने के साथ ही उन्हें एक यूनिक आईडी भी दी गई है। गत वर्ष स्कूलों को आरटीई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं मैपिंग हेतु निर्देश दिए गए थे। नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ के अंतर्गत संचालित विद्यालय धनवंती देवी पब्लिक स्कूल द्वारा निर्देश के बावजूद आरटीई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं मैपिंग का कार्य पूर्ण नहीं किया और ना ही स्कूल के बच्चों का विवरण इस पोर्टल पर ...

आबकारी टीम और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब

  सिकंदराराऊ।   आबकारी आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे  प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी  जनपद हाथरस, उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के पर्यवेक्षण व जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के नेतृत्व में आबकारी टीम व पुलिस टीम थाना सिकंदराराऊ द्वारा  संयुक्त रूप से अवैध शराब निर्माण बिक्री की रोकथाम के दृष्टिगत थाना सिकंदरा राऊ अंतर्गत पंत चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल ( वाहन संख्या - UP 86 ए एफ़ 2689 ) पकड़ी गई जिसपर बैठे व्यक्ति से एक पिट्ठू बैग में 200 अंग्रेज़ी शराब के प्लास्टिक साबुत ढक्कन (100 रॉयल स्टेग व 100 मैकडॉवेल नो 1 ) व 8 litre शराब एक प्लास्टिक की कैन में व कुल 5 अंग्रेज़ी शराब के 375 एम एल की बॉटल ( 2 रॉयल स्टेज व 3 मैकडॉवेल नों 1 ) कुल शराब बरामद 9.8 लीटर  बरामदगी के उपरांत व्यक्ति के विरुद्ध थाना सिकंदराराऊ में 1 अभियोग आबकारी अधिनियम 60/72 व बीएनएस की धारा 318(4),338, 336(3), 340(2) ke अन्तर्गत पंजीकृत कराया। कार्यवाही के दौरान कुलदीप चौहान आबकारी निरीक्षक सिकंदराराऊ , क्षितिज कुमार आबकारी निरीक्षक हाथरस ...

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा माता मंदिर पर हुआ हनुमान चालीसा पाठ, तीन वर्षों से चल रही है अनुकरणीय परंपरा

सिकंदराराऊ।  नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर कार्यकारिणी द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस पवित्र श्रृंखला के अंतर्गत आज का आयोजन ज्योति नगर कॉलोनी स्थित माता के मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली से नगर की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। नगर कार्यकारिणी द्वारा प्रारंभ की गई इस अध्यात्मिक परंपरा को नगरवासियों द्वारा अत्यंत सराहना मिल रही है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की यह सतत पहल नगर में धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी सशक्त प्रतीक बनती जा रही है। @samachar24news

पुलिस अधीक्षक ने थाना सहपऊ परिसर मे नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष का रिबन काटकर किया उद्घाटन

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार द्वारा थाना सहपऊ जनपद हाथरस परिसर मे नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष का रिबन काटकर उद्घाटन तथा प्रशासनिक भवन व थाना प्रभारी कक्ष का जीर्णोद्धार किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद  अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी कार्यालय  श्यामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना, थाना प्रभारी थाना सहपऊ  व थाना सहपऊ के अधिकारी, कर्मचारीगण आदि  मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि महिला हेल्प डेस्क पर 24*7 घण्टे महिला आरक्षी की ड्यूटी रहती है । जिनसे क्षेत्र की महिलाएं अपनी किसी भी समस्या अथवा शिकायतों  को बिना झिझक के साझा व दर्ज करा सकती हैं तथा महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं व बालिकाओं के लिए बनाये गये कम्प्यूटर सुविधा केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जहां कोई भी आकर अपनी जॉब अथवा किसी प्रकार के फॉर्म भर सकता है। कंप्यूटर सुविधा केंद्र में तकनीकी सहायता हेतु थाने पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर से सहायता ली जाएगी ।  पुलिस अधीक्षक  व अपर पुलिस अधीक्...

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का स्वागत

सिकंदराराऊ।  अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा  के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने संगठन को मजबूत करने के लिए संजीव यादव को जनपद जिला उपाध्यक्ष बनाया है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का गांगयनावली में जोरदार स्वागत किया गया।    मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव महेश यादव संघर्षी ने कहा कि संगठन का विस्तार ग्राम स्तर तक किया जायेगा ।    जिला उपाध्यक्ष बनने पर संजीव यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष ने दी है उसको पूर्ण ईमानदारी से यादव महासभा के सिद्धांतों पर चलकर महासभा को मजबूत व सक्रिय करने में पूर्ण सहयोग दूंगा।  अध्यक्षता जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव ने की व संचालन रिंकू यादव ने किया।      स्वागत समारोह में सोमेश यादव जिला पंचायत सदस्य, मनोज टीटू यादव, श्रीनिवास यादव मुनीम जी, सुनील यादव, शैतान सिंह, छिद्दू सिह, मोहर सिह, सूरजपाल सिह, रिंकू यादव, अखिलेश शास्त्री, अजय यादव, दिनेश कुमार, मृदुल यादव, सत्यवीर सिह यादव, रवि यादव आदि मौजूद थे। @samachar24news

श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए की गई चेकिंग

हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में श्रावण मास, कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमणशील रहकर तथा कांवड यात्रियों से वार्ता कर उनकी कुशलता जानते हुए सकुशल उनके गन्तव्य हेतु पास कराया जा रहा है । सिकंदराराऊ उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना एवं कोतवाल विजय कुमार सिंह ने क्षेत्र भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।   पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा श्रावण मास, कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण, चेकिंग की गई । इस दौरान कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाये ताकि ज...

विधायक ने किया उद्योग व्यापार मंडल के कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

सिकंदराराऊ।  पंत चौराहा पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी) सिकन्द्रराराऊ के द्वारा शिव भक्तों कांवरियों के स्वागत एवं सेवा के लिए व्यापार मंडल ने कैम्प लगाया जिसका उद्घाटन विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा तथा उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्रराराऊ ने किया।   विधायक  ने कांवरियों के चरण धोकर , पटका पहनाकर, पुष्प वर्षा,फल वितरित कर स्वागत किया। पदाधिकारीगण दाऊ दयाल वार्ष्णेय (जिला महामंत्री), गिरीश मोहन गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष), पंकज गुप्ता (विधानसभा अध्यक्ष), सूरज वार्ष्णेय (नगर अध्यक्ष), मुकुल गुप्ता (नगर महामंत्री), अमित जैन (नगर कोषाध्यक्ष), रोहित माहेश्वरी संयुक्त महामंत्री, विकास वर्मा , विनय वार्ष्णेय उपाध्यक्ष, पीयूष माहेश्वरी, सचिन वार्ष्णेय, अरविंद कुमार मिश्रा मंत्री , विशाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय,अमितेश वार्ष्णेय, विनय माहेश्वरी, पारस गुप्ता, कपिल वर्मा उपस्थिति रहे। @samachar24news

पुलिस अधीक्षक ने 7 नई पीआरवी गाडियों को किया हरी झंडी दिखा कर रवाना

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा जनपद मे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु व डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कार्यालय से 7 नई पीआरवी गाडियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद मे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु व डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय से प्राप्त  7 नई पीआरवी वाहनो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन रामप्रवेश राय, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।  पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित डायल-112 सेवा प्रभावी रूप से कार्यरत है। यह सेवा 24x7 कार्यशील रहते हुए पुलिस, अग्निशमन,  एम्बुलेंस एवं अन्य आपात सेवाओं को एक ही नंबर – 112 – के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। आम नागरिक अपने मोबाइल से 112 डायल कर अथवा "112 इंडिया" मोबाइ...

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने सादाबाद तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं लोगों की समस्या

हाथरस।  जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सादाबाद में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।  इस दौरान उपस्थित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । @samachar24news

सांसद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक

  हाथरस।  जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागर में  सांसद अनूप  प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सासंद ने केन्द्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जनपद के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचाने के निर्देश दिए।  जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागर में करते हुए सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने बैठक में दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किये जाने एवं योजनाओं को मूर्त रूप देने के हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक के दौरान विधायकगणों सदस्यगणों, जनप्रतिनिधियों द्वारा जर्जर सड़कों, जल जीवन मिशन (हर घर नल) के तहत पेयजल की उपलब्धता एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत और विद्युत कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, जर्जर विद्युत के पोलों को बदलने, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली, जल भराव, अपात्र व्यक्तियों द्वारा प्राप्त की जा रही पेंशन आदि के संबंध में क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर सांसद ने...

थाना चंदपा के आवासीय परिसर में चोरी के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को 2 वर्ष 2 माह का कठोर कारावास की सजा सुनाई

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना चंदपा के आवासीय परिसर में चोरी के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को 2 वर्ष 2 माह का कठोर कारावास की सजा सुनाई गई ।  अवगत कराना है कि थाना चन्दपा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2022 धारा 380,506 भादवि बनाम सलीम उर्फ फकीरा निवासी ग्राम रतौली बछगाँव थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया | अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विच...

आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को सुनाई जेल में बिताई गयी अवधि व 500 रुपये अर्थदंड की सजा

  हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप माननीय न्यायालय हाथरस ने थाना सिकन्द्राराऊ के आर्म्स एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि व 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई ।  अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम रिन्कू कुमार पुत्र निरोत्तम निवासी मौहल्ला जाटवान चर्च मार्केट थाना हसायन  जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया | अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल...

लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में कोर्ट ने सुनाई न्यायालय उठने तक व 1500 रुपये अर्थदंड की सजा

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के लापरवाही से वाहन चलाना के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा व 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।  अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 562/2018 धारा 279,338 बनाम कपिल शर्मा पुत्र रूप किशोर शर्मा निवासी संजय गाधी कालोनी मौहल्ला शान्ति नगर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया | अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में...

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा हाथरस की जिला कार्यकारिणी घोषित, नये पदाधिकारियों का भव्य स्वागत सम्मान

सिकंदराराऊ।   अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जनपद हाथरस के संगठन को मजबूत करने के लिए मनोज यादव जिलाध्यक्ष हाथरस ने 101 सदस्सीय जिला कार्यकारिणीय मुख्य अतिथि प्रान्तीय महासचिव महेश यादव संघर्षी की देखरेख में घोषित की।  मुख्य अतिथि महेश यादव संघर्षी प्रान्तीय महासचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महासभा का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढावा देना, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक स्थिति सुधारना है।    इस अवसर पर  हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज यादव, जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव व प्रदेश महासचिव महेश यादव संघर्षी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया।      शैलू यादव के आवास पर जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व समीर यादव एडवोकेट के संचालन में एक भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें प्रमुख रुप से जिला महासचिव मनोज टीटू यादव निहालपुर, प्रमोद यादव हाथरस, बृजेश यादव हाथरस, रामनिवास यादव सि.राऊ, भूपेन्द्र यादव सादाबाद व रामअवतार यादव सहपऊ व जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव नावली लालपुर, धीरेन्द्र सिह उर...

सासनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ (गांजा) की तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार, कब्जे से 200000 रुपये कीमत का 20 किलो 390 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) व तस्करी में प्रयुक्त 1 कार बरामद

हाथरस।  थाना सासनी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ (गांजा) की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो लाख रुपये कीमत का 20 किलो 390 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) व तस्करी में प्रयुक्त 1 कार बरामद की गई है।   पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर  योगेंद्र कृष्ण नारायण के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त विक्की पुत्र सतीश निवासी ग्राम बैरा फिरोजपुर थाना स्याना जिला बुलंदशहर को आगरा अलीगढ रोड से मडराक स्टेशन जाने वाले रोड पर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) (कीमत करीब 2,00,000 रुपए) व तस्करी मे प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है ।  गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ नशीला पदार्थ गांजा को जनपद नोएडा से लेकर ह...

न्यायालय ने थाना हसायन के चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 2 अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की सजा व दो-दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस ने थाना हसायन के चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 2 अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की सजा व 2000-2000/- रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई ।  अवगत कराना है कि थाना हसायन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 15/1999 धारा 379 भादवि बनाम फकीर पुत्र लाल मोहम्मद निवासी सलेमपुर एवं नेकसे पुत्र भूरेलाल निवासी छौंक थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के...

न्यायालय ने आर्म्स एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा व 500/- रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप  न्यायालय हाथरस ने थाना सिकंद्राराऊ के आर्म्स एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा व 500/- रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।  अवगत कराना है कि थाना सिकंद्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम प्रतापभान पुत्र उदयभान निवासी नारई थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया | अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न...

मेला श्री दाऊजी महाराज के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

  हाथरस।  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 114वां लख्खी मेला श्री दाउजी महाराज, हाथरस को भव्य एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।  जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला आयोजन के संबंध में  आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी कर दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि परंपरागत रूप से गणेश चतुर्थी (27 अगस्त 2025) से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा, जबकि बल्देव छठ (29 अगस्त 2025) को मेले का विधिवत उद्घाटन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विगत वर्ष लख्खी मेला श्री दाउजी महाराज को राजकीय मेला घोषित किया गया था, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेला आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित किया जाए। इसके लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने, आवश्य...

जिलाधिकारी के निर्देश पर जीटी रोड स्थित नालों की जेसीबी मशीन द्वारा सफाई के दौरान अतिक्रमण भी किए ध्वस्त

सिकंदराराऊ।   जिलाधिकारी के निर्देश पर सिकंदराराऊ के सभी प्रमुख मार्गों पर स्थित नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । दुकानदारों द्वारा नालों को पाटकर स्थाई अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण नालों की सफाई के कार्य में नगर पालिका कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस बल की मौजूदगी में जीटी रोड स्थित नाले की जेसीबी द्वारा सफाई कराई गई। इस दौरान दुकानों के आगे नाले पर  किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान नगर पालिका के सामने अतिक्रमण को लेकर दो दुकानदारों में आपस में तीखी नोकझोंक और कहा सुनी हुई।  बता दें कि जिलाधिकारी राहुल पांडेय द्वारा नगर के नालों की सफाई तथा विभिन्न मोहल्लों में होने वाले जल भराव को लेकर निरीक्षण किया गया था जिसके दौरान नगर पालिका कार्य की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई थी और नालों में जमा सिल्ट तथा गंदगी को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई थी। इतना ही नहीं जिलाधिकारी द्वारा नालों की सफाई के लिए नगर के सभी नालों के लिए अलग-अलग नगर पालिका तथा राजस्व कर्मियो...