जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी(प्रा0) परीक्षा 2023 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी(प्रा0) परीक्षा 2023 की पुनः आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद में बनाये गये परीक्षा केन्द्र रामबाग इंटर कॉलेज, अक्रूर इण्टर कॉलेज हाथरस, राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर हाथरस, बागला इंटर कॉलेज निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र में स्थापित कैमरा मॉनिटरिंग रूम का अवलोकन करते हुए संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड की समीक्षा की गई, ताकि परीक्षा के दौरान अनुचित गतिविधियों पर पूर्णतः नियंत्रण रखा जा सके। इस दौरान केंद्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा बाहरी व्यक्ति की निषेधाज्ञा सम्बन्धी प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया तथा समस्त कार्मिकों को सतर्क व अनुशासित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें