अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए मनोज यादव को हाथरस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर फूल माला तथा पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
नवनियुक्त हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज यादव का श्रीनिवास मुनीम जी के आवास ग्राम फुलरई पधारने पर स्वागत हुआ।
जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने दी है उसको पूर्ण ईमानदारी से निभाऊंगा और यादव महासभा के सिद्धांतों पर चलकर महासभा को मजबूत व सक्रिय करने में पूर्ण सहयोग दूंगा। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी अतिशीघ्र घोषित की जाएंगी।
अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव ने कहा कि संगठन का विस्तार ग्राम स्तर तक किया जायेगा।
स्वागत समारोह में श्रीनिवास यादव मुनीम जी, सुनील यादव, होरीलाल यादव पूर्व प्रधान, रमेश चन्द्र यादव सचिव, रनवीर सिंह दरोगा जी, राम सिंह नेताजी, नवल सिंह नेता जी, योगेश यादव प्रधान, बृजेश यादव, राहुल यादव, आनंद वर्मा, देवा बघेल, समीर यादव एडवोकेट, प्रवेन्द्र यादव एडवोकेट, गौरव यादव एडवोकेट, सुखवीर सिंह यादव, रिंकू यादव, राहुल यादव, विनोद यादव, नितिन यादव, राजपाल सिंह यादव आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें