पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा जनपद मे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु व डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कार्यालय से 7 नई पीआरवी गाडियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद मे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु व डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 7 नई पीआरवी वाहनो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन रामप्रवेश राय, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित डायल-112 सेवा प्रभावी रूप से कार्यरत है। यह सेवा 24x7 कार्यशील रहते हुए पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस एवं अन्य आपात सेवाओं को एक ही नंबर – 112 – के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। आम नागरिक अपने मोबाइल से 112 डायल कर अथवा "112 इंडिया" मोबाइल ऐप के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उनके द्वारा बताया गया कि थाना हाथरस गेट को 2,थाना सिकंद्राराऊ को 1, थाना हाथरस जंक्शन को 1,थाना हसायन को 1 ,थाना सहपऊ को 1 व थाना सासनी को 1 सहित कुल 7 पीआरवी वाहन आवंटित किये गये है । ये वाहन अत्याधुनिक जीपीएस, वायरलेस सेट, हाई इंटेंसिटी लाइट्स, सायरन सिस्टम एवं अन्य पुलिसिंग उपकरणों से सुसज्जित होंगे । उत्तर प्रदेश पुलिस की अत्याधुनिक आपातकालीन सेवा डायल 112 को और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाने के लिए शासन से जनपद हाथरस को 7 नए वाहन प्राप्त हुए हैं, जो आधुनिक संसाधनों से युक्त हैं। इन गाड़ियों की तैनाती से जनपद में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और आपात स्थिति में सहायता पहुंचाने की क्षमता में वृद्धि होगी। आमजन को अब और भी शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में डायल 112 की गाड़ी मिलने से घटनास्थल पर पुलिस की पहुंच और भी तेज होगी। जिससे अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें