कस्वे में हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम के अवसर पर ताजियों का जलूस निकाला गया।
ताजियों का जुलूस बड़ी बक्कल से शुरू होकर इमामबाडा से मौहल्ला गुड्डा, खासपुर रोड, इस्लाम नगर से अपने निर्धारित रुट से होते हुए करबला पहुंचे जहां पर ताजियों को सुपुर्द -ए- खाक किया गया । जुलूस बैंड बाजों के साथ निकाला गया। जगह-जगह लोग खाने पीने का सामान वितरित कर रहे थे।
सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी जे. एस अस्थाना, तहसीलदार सोनू बघेल ,थाना प्रभारी विजय सिंह, चौकी प्रभारी सोनू भाटी पुलिस बल के साथ सुरक्षा की कमान संभाले रहे। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा। खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा।
जुलूस में मुख्य रूप से हाजी कल्लू खां, हाजी गुलाम अहमद ,वसीम खान,जिया खां,रियाज खां, फुरकान खां,मौ. कैफ आदि लोग मौजूद रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें