सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथरस में प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

 


हाथरस ।

 पत्रकारिता और पत्रकार हितों के लिए गठित प्रेस क्लब ऑफ हाथरस की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज शहर के प्रमुख समाजसेवियों द्वारा प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारों के अधिकारों और उनके उत्थान की बात करते हुए सकारात्मक पत्रकारिता की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के शीघ्र विस्तार की भी घोषणा की गई।

स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन शहर के इगलास रोड स्थित अनन्या फार्म पर किया गया। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर हुआ, जिसे प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भट्टे वाले तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने संयुक्त रूप से किया।

इसके उपरांत आयोजकों द्वारा प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के सदस्यों का फूलमालाओं, पटकों एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही जिले की सभी तहसीलों व कस्बों से आए पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, और पत्रकार दिन-रात मेहनत कर समाज के मुद्दों को सामने लाकर सामाजिक न्याय को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, महामंत्री राजदीप तोमर, कोषाध्यक्ष ब्रजेश चंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, मंत्री राहुल शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर, कार्यकारिणी सदस्य उमाकांत पुंढीर, शैलेन्द्र कुमार सिंह व उमाकांत कुलश्रेष्ठ बौबी सहित अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे लोकप्रिय समाजसेवी रवि चौहान भट्टे वाले ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और पत्रकारों को निष्पक्षता एवं सत्यता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रेस क्लब ऑफ हाथरस पत्रकार हितों के लिए एक नई दिशा और इतिहास रचेगा।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन पं. अरुण कुमार शर्मा चौपइयां वाले द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से देव प्रकाश देव, रंजीत कुमार, विनय चतुर्वेदी, मुकेश यादव, सुनील शर्मा, आबिद हुसैन, पुष्पांत शर्मा, नीरज वार्ष्णेय, अमित शर्मा, समाजसेवी सतपाल सिंह चौहान, युवा समाजसेवी मानवेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी राहुल चौहान, मनोज वार्ष्णेय कातिब, ज्ञान सिंह चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा डब्बू गुरु, राजू शर्मा, अतुल जादौन, मनोज शर्मा, भाजपा समर्थक मंच प्रदेश प्रभारी ठाकुर संग्राम सिंह, मोहित चौहान, छोटू राणा, अजय पौरूष, गिन्नी ठाकुर, आशीष जादौन, रवि गहलोत, योगेश सिंह चौहान, दीनदयाल बौहरे, खगेंद्र तोमर, रोहित राज सभासद प्रतिनिधि, संदीप सिंह, शिवम ठाकुर आदि मौजूद थे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...