श्रावण मास एवं कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए की गई चेकिंग
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में श्रावण मास, कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमणशील रहकर तथा कांवड यात्रियों से वार्ता कर उनकी कुशलता जानते हुए सकुशल उनके गन्तव्य हेतु पास कराया जा रहा है । सिकंदराराऊ उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना एवं कोतवाल विजय कुमार सिंह ने क्षेत्र भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा श्रावण मास, कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण, चेकिंग की गई । इस दौरान कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाये ताकि जनपद में कोई भी अप्रिय घटना न हो पाये।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें