विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, ब्रज प्रांत की प्रांत कार्य योजना बैठक दिनांक 26 एवं 27 जुलाई को सोरोंजी में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। दो दिवसीय बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रांतीय कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में विगत 6 माह के दौरान संगठन द्वारा किए गए विविध कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। धर्मरक्षा, सामाजिक समरसता, गौ सेवा, सेवा प्रकल्पों की प्रगति, एवं युवाओं में राष्ट्रभक्ति जागरण के लिए किए गए अभियानों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही, आगामी 6 माह की योजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से मंदिर सुरक्षा, धर्म जागरण अभियान, जनजागरण रथयात्रा, छात्र संपर्क अभियान, एवं सामाजिक सद्भाव विषयक कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में ब्रज प्रांत के समस्त विभागों एवं जिलों के दायित्वों का नवविन्यास (पुनर्गठन) किया गया। इस दौरान अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए, नवीन दायित्व सौंपे जाने के क्रम में हर्षित गौड़ जो अब तक मथुरा विभाग के बजरंग दल के विभाग से संयोजक थे अब नवीन दायित्व के रूप में मथुरा विभाग के विभाग संयोजक के रूप में कार्य करेंगे Iअमरदीप को जनपद हाथरस के जिला संयोजक बजरंग दल की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं हाथरस जनपद के प्रखंड सिकंदराराव के प्रखंड संयोजक रहे लोकेंद्र शर्मा लकी को अब जिला सहसंयोजक बजरंग दल की जिम्मेदारी दी गई I
बैठक का समापन संकल्प के साथ हुआ कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल आने वाले समय में राष्ट्रहित, धर्मरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए अपने दायित्वों का पालन पूरी निष्ठा से करते रहेंगे।
नवीन दायित्व मिलने के उपरांत
जिला सहसंयोजक लकी शर्मा का प्रखंड सिकंद्राराऊ में अंग वस्त्र पहनकर एवं प्रतिक्षण भेंट करके स्वागत एवं सम्मान किया गया। लकी शर्मा ने कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है। मैं उसका हर संभव निर्वहन करने का सतत प्रयास करता रहूंगा।
@samachar24news






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें