सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हर्षोल्लास से मनाया गया युवा सपा नेता मुखिया यादव का जन्मदिन 

 हर्षोल्लास से मनाया गया युवा सपा नेता मुखिया यादव का जन्मदिन  बागपत बागपत जिले के समाजवादी पार्टी के युवा नेता मुखिया यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा एक साथ सामूहिक रुप से कई केक काटे गए। समाजवादी पार्टी के युवा नेता मुखिया यादव का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री मुखिया यादव जी का जन्मदिवस बागपत के सिंघावली अहीर स्थित यादव फार्म हाउस पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मनाया गया । युवा सपा नेता मुखिया यादव ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियां जैसी हैं, उनमें समाजवादी कार्यकर्ताओं के कंधों पर और अधिक जिम्मेदारी आ गई है। प्रदेश के पीड़ित एवं कमजोर तथा शोषित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए सभी लोग संगठित होकर प्रयास करें । विपक्ष में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर राव गोलू यादव, नीरज नम्बरदार, हर्ष यादव, रितिक यादव, नवीन यादव, राजन यादव, ज़ुबैर खान, मनोज गुप्ता, राहुल यादव, तुषार यादव, अंकित यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें ।

शासन के  आदेशनुसार गैंग लीडर रामेश्वर सिंह व जुगेंद्र सिंह पुत्रगण श्री लालाराम निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा हाल पता मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा की अलीगंज बाहर चुंगी पर स्थित अचल संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश अनुपालन में किया कुर्क।

  शासन के  आदेशनुसार गैंग लीडर रामेश्वर सिंह व जुगेंद्र सिंह पुत्रगण श्री लालाराम निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा हाल पता मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा की अलीगंज बाहर चुंगी पर स्थित अचल संपत्ति को जिलाधिकारी के आदेश अनुपालन में किया कुर्क। जिलाधिकारी जनपद एटा अंकित अग्रवाल के आदेश के अनुपालन में गैंग लीडर अभियुक्त रामेश्वर सिंह व जुगेंद्र सिंह पुत्रगण श्री लालाराम निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा हाल पता मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा का अलीगंज का स्थित आवासीय भवन अचल संपत्ति कुर्क की गई। विवरण निम्नवत है। 1- अलीगंज स्थित आवासीय भवन 206 वर्ग फूट कीमत 105000/- उपरोक्त आवासीय भवन अचल संपत्ति को तहसीलदार श राकेश कुमार स्थानीय लेखपाल व पुलिस प्रशासन को साथ लेकर कुर्क करने की कार्यवाही की गई। इस संबंध में सर्वसाधारण को सूचित किया गया

गांव गिनौली किशनपुर में ससुरालीजनों ने एक विवाहिता और उसके पिता को पीटा

 गांव गिनौली किशनपुर में ससुरालीजनों ने एक विवाहिता और उसके पिता को पीटा सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव गिनौली किशनपुर में ससुराली जनों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। बचाने पर आरोपितों ने विवाहिता के पिता को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। सोरन सिंह पुत्र लालाराम निवासी रनुआ जिला एटा ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पुत्री राखी की शादी चंद्रभान पुत्र गेंदालाल निवासी गिनौली किशनपुर थाना सिकंदराराऊ के साथ हुई थी। 16 जून 2022 को वह अपनी पुत्री राखी की ससुराल आया था। तभी उसकी पुत्री राखी को उसके ससुरालीजन सीताराम पुत्र किशनलाल, संतोष पुत्र बेनी, अनेक सिंह पुत्र किशनवीर सिंह निवासीगण गांव गिनौली किशनपुर तथा एक अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहे थे । पीड़ित ने अपनी पुत्री को बचाने की कोशिश की तो सभी अभियुक्त उसके साथ गाली गलौज करने लगे और उसे भी लात घूंसों से बुरी तरह मारा-पीटा। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। जिसका उसने डॉक्टरी मुआयना भी कराया है । उक्त लोगों ने भविष्य में पीड़ित को जान से मार...

सिकंदराराऊ पुरदिलनगर कस्बा चौकी इंचार्ज सोनू राजौरा ने तीन लोगों को शांति भंग में चालान कर जेल भेजा

  सिकंदराराऊ पुरदिलनगर कस्बा चौकी इंचार्ज सोनू राजौरा ने तीन लोगों को शांति भंग में चालान कर जेल भेजा है ।

मंदिर और घरों के अंदर बारिश का पानी घुसने से नारकीय हुआ लोगों का जीवन 

 मंदिर और घरों के अंदर बारिश का पानी घुसने से नारकीय हुआ लोगों का जीवन  सिकंदराराऊ गुरुवार को ही बारिश के कारण मोहल्ला रोशन गंज स्थित मलिन बस्ती में बारिश का पानी हो गया। गंदा पानी मंदिर एवं घरों के अंदर घुस जाने के कारण लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। वही एक विद्युत ट्रांसफार्मर जलभराव के बीच में खड़ा हुआ है। जिससे गंभीर हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्टेट बैंक रोड से गुजर रहा एक ट्रैक्टर पुलिया में घुस गया। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि नाले और सड़क सब एक मेल में आ गए हैं और स्टेट बैंक रोड ने नदी का रूप धारण कर लिया है। नगर पालिका सभासद अभिषेक वार्ष्णेय ने कहा है कि नगर में होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर कई बार अधिशासी अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन आज तक किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया । जिसकी वजह से इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बारिश होने पर गंदा पानी मंदिर एवं घरों के अंदर जमा हो जाता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले की पुलिया और नाली टूट...

पहली मानसूनी बारिश ने खोल दी नगरपालिका की पोल 

 पहली मानसूनी बारिश ने खोल दी नगरपालिका की पोल  सिकंदराराऊ कई दिनों से सूरज की तपिश झेल रहे लोगों के चेहरे पर गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद राहत नजर आई। ठंडी हवा के साथ बदरा झमाझम बरसे। ठंडी हवा के झोंकों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बच्चों ने घरों की छतों पर निकलकर बारिश में नहाकर आनंद लिया। पहली मानसूनी बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। नगर के कई इलाके जलमग्न नजर आए गंदा पानी लोगों के घरों के अंदर घुस गया। पिछले कई दिन से तपिश और लू के थपेड़ों ने सबको बेहाल कर रखा था। वहीं तेज धूप और गर्मी के कारण कामकाजी लोगों का कार्य भी प्रभावित हो रहा था। गुरुवार को ठंडी हवा के साथ ही झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद पालिका बदइंतजामी को साफ तरीके से देखा जा सकता है। शहर के मुख्य चौराहों पर भी जलभराव रहा। आने-जाने वाले लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोशनगंज, नयागंज, नौरंगाबाद पश्चिमी, हुरमत गंज, अनल कॉलोनी, बारहसैनी, जीटी रोड, बड़ा बाजार सभी जगह पानी भर गया। वहीं अनल कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए बारिश कहर बनकर वरसी है...

नहीं हो सकी पुरदिलनगर के तालाब की सफाई, एसडीएम ने दिए नगर पंचायत को टेंडर निकालने के निर्देश

 नहीं हो सकी पुरदिलनगर के तालाब की सफाई, एसडीएम ने दिए नगर पंचायत को टेंडर निकालने के निर्देश  सिकंदराराऊ निकटवर्ती कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में स्थित मोहारी नाम से पहचान रखने वाले इस तालाब को एसडीएम अंकुर वर्मा, अधिशासी अधिकारी रमा दुबे के साथ अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने गए किन्तु तलाव अधिक पुराना होने के कारण उसकी सफाई नहीं हो सकती । जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में एक मुहारी के नाम से तालाब स्थित है। जिसमें आधे से अधिक कस्बे का पानी आता जाता है । पिछली साल इस मोहारी में इतना पानी अधिक भर गया कि भगवान राम के मंदिर में भी घुटनों से ऊपर तक पानी महीनों खड़ा रहा था और मकानों में भी पानी भर गया था । इसे लेकर लोगों ने आंदोलन भी किया था। इसी समस्या को लेकर सुरेश चंद्र आर्य ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर इस तालाब की सफाई कराने की मांग की थी।गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जेसीबी लेकर आए और तालाब की सफाई कराने के लिए लगाई थी। किंतु तालाब अधिक पुराना होने के कारण उसकी गहराई का भी कोई अनुमान नहीं था। इसलिए सफाई नहीं हो सकी और एसडीएम व अधि...

शराब के नशे मैं अधेड़ की पीटकर हत्या

 ब्रेकिंग कासगज       शराब के नशे मैं अधेड़ की पीटकर हत्या यूपी के कासगंज में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर नामजद आरोपियों ने एक अधेड़ की हत्या कर दी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि मृतक और आरोपियों के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही थी , जिसको लेकर चार आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। वीओ : आपको बता दें कि यह पूरा मामला कासगंज जनपद के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोती का है, जहां की रहने वाली 55 वर्षीय राम खिलाड़ी मंगलवार की देर रात्रि खाना खाने के बाद अपनी छत पर आराम कर रहे थे । उसी समय गांव के ही रहने वाले चार आरोपी सत्यवीर सिंह, संजू, नीरेश और कैलाश मैं उन्हें आवाज देकर किसी काम के बहाने नीचे बुलाया, जब नीचे उतर के आए तो उनको दीवार के सहारे सटाकर चारों नामजदों उनकी मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उनको देखकर आरोपी भाग गए, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द...

झोलाछाप द्वारा गलत उपचार कर महिला की जान लेने के बाद मां पीताम्बरा क्लीनिक हुआ सील अलीगंज

 झोलाछाप द्वारा गलत उपचार कर महिला की जान लेने के बाद मां पीताम्बरा क्लीनिक हुआ सील अलीगंज  एटा  झोलाछाप द्वारा गलत उपचार कर महिला की जान लेने वाले मां पीताम्बरा क्लीनिक को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आज बुधबार को डिप्टी सीएमओ अवैध चिकित्सा व्यवसाय डा. सर्वेश कुमार द्वारा भारी पुलिस बल के साथ आखिरकार सील कर दिया गया है ! आखिर ये झोलाछाप कब तक गरीब वर्ग के लोगों की जिंदगियों से खेलते रहेंगे ! ञातव्य हो कि कल   मगंलबार की सांय मुहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी श्रीमती गिरजा देवी पत्नी दीप सिहं अचानक पेट दर्द की शिकायत पर पडौस में अवैध रूप से संचालित मां पीताम्बरा क्लीनिक पर उपचार कराने पहुंची थी ,परन्तु सामान्य सी बीमारी में मरीज की जेब काटने के चक्कर में झोलाछाप दनादन बोतलें चढाता रहा ! इसी दौरान कोई दवा रियक्शन होने से महिला के प्राण पखेरू हो लिऐ ! महिला की म्रत्यु की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया ! आनन फानन में महिला के मुहल्ले वालो की भीड क्लीनिक पर पहुंची और भीड ने जमकर झोलाछाप की खातिरदारी कर डाली कि तभी प...

बम बम भोले...हर हर महादेव के जयघोषों के साथ अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना... शिव की कृपा बिना संभव नहीं है यह दुर्लभ यात्रा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

 बम बम भोले...हर हर महादेव के जयघोषों के साथ अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना... शिव की कृपा बिना संभव नहीं है यह दुर्लभ यात्रा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी  अलीगढ़। सनातनियों की पवित्र यात्राओं में एक बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु अमरनाथ की यात्रा धारा 370 हटने के बाद 30 जून से प्रारंभ हो रही है। जिसके लिए देश के जगह जगह से शिव भक्त बाबा के दर्शन को प्रस्थान करने लगे हैं और यथाशक्ति यात्रियों की हर संभव मदद हेतु अनेक खाने पीने की वस्तुएं भी अपने साथ ले जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के धर्मगुरु महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के निर्देशन में ओम श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित वॉल्वो बस द्वारा शिवभक्त बुधवार को रवाना हुए। बुधवार प्रातः अमरनाथ जाने श्रद्धालुओं का आचार्य गौरव शास्त्री, मनोज मिश्रा आदि आचार्यों ने विधि विधान से पूजन अर्चन करवाया तत्पश्चात महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा एवं राकेश सक्सेना ने सामूहिक रूप से नारियल फोड़कर एवं हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने अमर...

रोडवेज बस में छूटा एक लाख से भरा बैग बरामद कर पुलिस ने किया पीड़ित के सुपुर्द

 रोडवेज बस में छूटा एक लाख से भरा बैग बरामद कर पुलिस ने किया पीड़ित के सुपुर्द  सिकंदराराऊ थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए रोडबेज बस में सफर के दौरान एक यात्री का बैग, जिसमें एक लाख रूपये थे बदल जाने की सूचना पर तत्काल बस की तलाश कर बैग को बरामद कर एक लाख रुपयों सहित उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम लखनपुर थाना कायमगंज जनपद फर्रूखाबाद द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्दराराऊ को सीयूजी फोन पर सूचना दी कि वह अपने घर से जनपद एटा के लिए रोड़बेज बस में बैठे थे तथा उनके पास में एक बैग था जिसमें एक लाख रूपये थे जिसको उन्होने रोड़बेज बस में रख लिया था । एटा आने पर वह बस से उतर गये और भूलवश अपने बैग के बदले में दूसरा बैग उठा लिया है तथा उनके द्वारा बताया गया कि बस जनपद फर्रूखाबाद से दिल्ली जा रही है, उन्हे बस का नंबर याद नहीं है । प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ द्वारा तत्काल सूचना का संज्ञान लेते हुये थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस टीम को जनपद एटा की तरफ से आने वाली रोडबे...

सीओ तथा कोतवाल ने सिकंदराराऊ में चलाया विशेष चेकिंग अभियान 

 सीओ तथा कोतवाल ने सिकंदराराऊ में चलाया विशेष चेकिंग अभियान  सिकंदराराऊ पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों द्वारा बैंक, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि वित्तीय संस्थाओं के सुरक्षार्थ संदिग्ध वाहनों की सघन चैकिंग हेतु विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के निर्देशन में क्षेत्र में बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा अन्य वित्तीय संस्थानों के सुरक्षार्थ व दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग हेतु विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह , थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं समस्त चौकी प्रभारियों द्वारा मय पुलिस फोर्स के अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान, वित्तीय संस्थाओं एवं लेन-देन के महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचे और अपने अपनें थाना क्षेत्र में स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर सघन चैकिंग की गई । तथा पुलिस द्वारा सभी बैंकों व पेट्रोल पंप पर जा कर CCTV कैमरों की दिशा एवं दशा चेक की गई, साथ ही सभी प्रबन...

पुरदिलनगर चौकी प्रभारी ने एक सट्टेबाज को रंगे हाथ दबोचा 

 पुरदिलनगर चौकी प्रभारी ने एक सट्टेबाज को रंगे हाथ दबोचा  सिकंदराराऊ बुधवार को पुरदिलनगर पुलिस चौकी प्रभारी सोनू कुमार राजौरा ने एक अभियुक्त को सट्टेबाजी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र कल्लू सिंह निवासी मोहल्ला पथवारी गेट कस्बा पुरदिलनगर सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा था , जिसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया । उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची, एक बॉल पेन, एक दफ्ती एवं 595 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विद्युत विभाग ने जर्जर बंच की जगह डाली नई बंच 

 विद्युत विभाग ने जर्जर बंच की जगह डाली नई बंच  सिकंदराराऊ नगर में आखिरकार विद्युत विभाग द्वारा जर्जर हो रही विद्युत लाइनों को बदलने की सुधि ले ली गई है। बुधवार को नगर के मोहल्ला बारहसैनी, रोशनगंज, जीटी रोड ,नोखेल व राठी चौराहा आदि मोहल्लों में जर्जर हो चुकी बंच केबिल को बदलने का काम किया गया । जिससे कि लोगों को अघोषित विद्युत कटौती से राहत मिल सके। गुरुवार को भी अन्य मोहल्लों में पुराने के स्थान पर नई बंच केबल डालने का काम होगा। बता दें कि नगर के कई मोहल्लों में विद्युत लाइन अत्यधिक जर्जर हो चुकी हैं। तार इतने कमजोर हो गए हैं कि रास्ते में काफी नीचे होकर झूल रहे हैं और आए दिन टूट कर गिरते हैं। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।विद्युत लाइन जर्जर होने के कारण आए दिन तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नागरिकों को भीषण गर्मी में पसीने पसीने होकर रातें काटनी पड़ती हैं। कई वर्षों से विद्युत लाइन की कोई मरम्मत नहीं हुई है और न ही मेंटेनेंस का कार्य हुआ। इससे विद्युत लाइनें पूरी तरह से जर्जर हो चुकीं है । लाइने जर्जर होने के कारण नागरिकों को अघोषित विद्युत कटौती और अनावश्...

आखिर अलीगंज में कब तक जिंदगियों से खेलते रहेंगे झोलाछाप  ने ली महिला की जान

आखिर अलीगंज में कब तक जिंदगियों से खेलते रहेंगे झोलाछाप  ने ली महिला की जान, पेट मे दर्द होने पर कराया था अलीगंज के मां पीताम्बरा क्लीनिक पर महिला को लगाई गई कई बोतले मृत होने के बाद डॉ बी.एस.शर्मा फरार मृत महिला का नाम गिरिजदेवी पत्नी दीप सिंह निवासी मोहल्ला लुहारी दर आखिर अलीगंज में कब तक जिंदगियों से खेलते रहेंगे झोलाछाप झोलाछाप ने ली महिला की जान, पेट मे दर्द होने पर कराया था अलीगंज के मां पीताम्बरा क्लीनिक पर महिला को लगाई गई कई बोतले मृत होने के बाद डॉ बी.एस.शर्मा फरार मृत महिला का नाम गिरिजदेवी पत्नी दीप सिंह निवासी मोहल्ला लुहारी दरवाजा थाना अलीगंज क्षेत्र के कस्बे का मामला  अलीगंज कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

सिकंदराराऊ में गायक अरुण पचौरी ने दी प्रस्तुति : खाटू श्याम भजन संध्या में में जमकर झूमे श्रद्धालु

 सिकंदराराऊ में गायक अरुण पचौरी ने दी प्रस्तुति : खाटू श्याम भजन संध्या में में जमकर झूमे श्रद्धालु  सिकंदराराऊ मोहल्ला ब्राह्मण पुरी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार की शाम खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या की शुरूआत श्री बालाजी जागरण मंडल हरिगढ़ के कलाकारों द्वारा रात्रि नौ बजे श्याम आरती के बाद की गई। भजन संध्या में गायक अरुण पचौरी एवं केपी राणा ने अपने भजनों से समा बंध दिया। आयोजकों द्वारा पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। हारे का सहारा है मेरा श्याम धनी, कीर्तन की है रात बाबा आज थने आनो छे, सजा दो घर को गुलशन-सा मेरे सरकार आए हैं के साथ ही निमाड़ी भजन खाटू आवा ना खाटू रही जावांगा, नीतो तुक हमरा गांव लई जावांगा आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। खाटू श्याम भजन संध्या में सज्जाकारों ने खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया। दरबार में श्याम प्रेमियों को अपने लाड़ले बाबा श्याम के साक्षात दर्शन की अनुभूति हो रही थी।कलाकारों ने भोर की लालिमा तक बाबा श्याम के शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को रसपान कराया। खाटू श्याम भजन संध्या के ...

साप्ताहिक बाजार बंदी का कड़ाई से पालन कराने के लिए एसडीएम से मिले दुकानदार 

 साप्ताहिक बाजार बंदी का कड़ाई से पालन कराने के लिए एसडीएम से मिले दुकानदार  सिकंदराराऊ नगर के दुकानदारों द्वारा बाजार बंदी का खुला उल्लंघन किए जाने को लेकर चूड़ी मार्केट कई दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन उनको सौंपा और उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के लोगों शिकायती पत्र का निस्तारण करने तथा बाजार बंदी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। नगर के चूड़ी मार्केट के दुकानदार मोहम्मद असीम, मोहम्मद इनायत, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद सेफ तथा मोहम्मद ओवैस मंगलवार को उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा से मिले और उन्हें शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि सिकंदराराऊ में साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए मंगलवार का दिन नियत है। लेकिन सभी दुकानदारों द्वारा बाजार बंदी का खुला उल्लंघन किया जाता है। कोई भी दुकानदार इस आदेश का पालन नहीं करता है। सुबह से ही सभी दुकानदार अपनी दुकानें खोल कर बैठ जाते हैं। शिकायतकर्ता अपनी दुकानें बंद रखते हैं । साप्ताहिक बाजार बंदी के शासन के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए मंगलवार के दिन नगर के सभी प्रमुख बाजार , जीट...

विद्युत अवर अभियंता की बाइक से टकराने से मौत, परिवार में मचा कोहराम 

 विद्युत अवर अभियंता की बाइक से टकराने से मौत, परिवार में मचा कोहराम सिकंदराराऊ विद्युत अवर अभियंता की बाइक सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जाते समय पनैठी के पास जीटी रोड पर एक सांड से टकरा गई जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । पोस्टमार्टम के बाद अवर अभियंता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अभियंता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अवर अभियंता अमित कुमार निवासी न्यू बैंक कॉलोनी थाना बन्नादेवी अलीगढ़ सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के बिजलीघर नगला वीरसहाय एवं पोरा तथा सिकतरा और बरवाना बिजली घर पर तैनात थे। सोमवार की देर शाम वह अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। जीटी रोड पर पनेठी के पास अचानक एक सांड रात्रि 9:00 बजे करीब अवर अभियंता की बाइक के सामने आ गया। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अमित कुमार की मौत हो गई । जैसे ही उन की मौत की सूचना मिली, विद्युत विभाग में शोक की लहर दौड़ गई । सभी स्थानीय विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। अलीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद नुमाइश ग्राउंड के पास स्थित शमशान गृह पर मृतक अभियंता के शव का अंतिम संस्कार कर दि...

अब लखनऊ वाया सिकंदराराऊ अलीगढ़ दौड़ेगी परमहंस रोडवेज बस: यशपाल सिंह चौहान 

 अब लखनऊ वाया सिकंदराराऊ अलीगढ़ दौड़ेगी परमहंस रोडवेज बस: यशपाल सिंह चौहान  सिकंदराराऊ पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल सिंह चौहान मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिले। इस अवसर पर उन्होंने अलीगढ़ से लखनऊ के लिए इस्केनिया व परमहंस रोडवेज बस चलाए जाने का आग्रह किया श्री चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात के दौरान उन्हें अवगत कराया कि अलीगढ़ से परिवहन विभाग द्वारा एक भी इस्केनिया अथवा परमहंस बस का संचालन नहीं किया जा रहा है । जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखकर इस्कैनिया अथवा परमहंस रोडवेज बस का संचालन किया जाए। पूर्व विधायक के विशेष आग्रह पर परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया है कि प्राथमिकता के साथ जनहित में अलीगढ़ से वाया सिकंदराराऊ ,एटा लखनऊ के लिए इस्कैनिया अथवा परमहंस बस का संचालन शुरू किया जाए ।

 महाजन वैश्य समाज ने दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई 

 महाजन वैश्य समाज ने दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई  सिकंदराराऊ : महाजन वैश्य समाज ने दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रभातफेरी निकाली गई, जिसका शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। वहीं उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से आरती उतारी। प्रभातफेरी में भामाशाह का डोला व राधाकृष्ण के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। प्रभातफेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए दानवीर भामाशाह महाराज का तप त्याग और बलिदान चिर वंदनीय है। उन्होंने कहा कि हल्दी घाटी के युद्ध में पराजित महाराणा प्रताप के लिए उन्होंने इतना धन दान दिया था कि उससे 25 हजार सैनिकों का बारह वर्ष तक निर्वाह हो सकता था। प्राप्त सहयोग से महाराणा प्रताप में नया उत्साह उत्पन्न हुआ और वह लड़ाई लड़ते रहे। भामाशाह दानवीर के साथ काबिल सलाहकार, योद्धा, शासक व प्रशासक भी थे। वह बेमिसाल दानवीर एवं त्यागी पुरुष थे। इस मौके पर विनोद गुप्ता, ब्रज मो...

शराब माफिया के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 शराब माफिया के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई जिला प्रशासन ने शराब माफिया की संपत्ति को किया कुर्क डीएम अंकित अग्रवाल के आदेश पर की गई कुर्की की कार्यवाही। करीब 7 लाख रुपये कीमत की बताई जा रही है कुर्क की गई संपत्ति। मुनादी व लाउडस्पीकर के माध्यम से करायी गयी संपत्ति कुर्क। शराब माफिया संजेश पर गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हैं कई मुकदमे। संगीन अपराध करके अर्जित की गईं है कुर्क की गई संपत्ति। थाना अवागढ़ क्षेत्र नगला माधो का मामला

जिला कारागाऱ का औचक किया निरीक्षण,

 एटा-जिला कारागाऱ का औचक किया निरीक्षण, जिला जज संदीप जैन और DM अंकित अग्रवाल व SSP उदय शंकर सिंह ने किया निरीक्षण, जेल की महिला बैरक,पुरुष बैरक का भी किया निरीक्षण, जेल चिकित्सालय का भी किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश, जेल मीनू का भी विशेष ध्यान देने के निर्देश, जिला कारागार का हर तीन महीने पर होता है रूटीन निरीक्षण-जेल अधीक्षक जेल अधीक्षक अमित चौधरी व डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद,

पृथ्वीराज चौहन के बोर्ड तोडे जाने से आक्रोश, मथुरा बरेली हाइवे मार्ग जाम 

 कासगंज सम्राट  पृथ्वीराज चौहन के बोर्ड तोडे जाने से आक्रोश, मथुरा बरेली हाइवे मार्ग जा कासगंज-ट्रैक्टर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड तोडा, बोर्ड तोड जाने से गुस्साए लोगों ने मथुरा बरेली हाइवे मार्ग को किया जाम, दो माह में चार बार पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड से की छेडछाड, पुलिस को तहरीर देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई, भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर, लुहार्रा गांव के ग्रामीणो ने उठाई उच्चधिकारी बुलाने की मांग कासगंज। शहर के मथुरा बरेली वाईपास हाइवे मार्ग पर गांव लोहर्रा के रास्ते पर लगा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड को अराजकतत्वों क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद गांव के लोगों का आक्रोश फूट गया। उन्होंने मथुरा बरेली हाइवे मार्ग को अवरूद्ध कर अराजक तत्वों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की। माथुर बरेली हाइवे पर कासगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहर्रा गांव के बाहर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते ये सभी ग्रामीण लोहर्रा गांव के ठाकुर समाज के हैं और ये इसलिए नाराज हैं कि गांव के बाहर लगाई गई महापुरुष सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड को किसी अराजक तत्वों ने अराजकता ...

टैकर पलटने ही ग्रामीणों ने तेल की लूट।पुलिस ने खदेडा 

 कासगज टैकर पलटने ही ग्रामीणों ने तेल की लूट।पुलिस ने खदेडा कासगज मथुरा बरेली हाईवे पर सुबह अचानक तेल से भरा टैकर पलटने से बडा हादसा होने से बचा।वहीं टैकर पलटने की खबर लगते ही स्थानीय लोगों ने वाल्टी व डिब्बा मैं तेल को पुलिस के सामने भरते नजर आऐ। पूरा मामला यह है कि गुजरात से चलकर उत्तराखंड के किच्छा जा रहा रिफाइंड से भरा टैकर जैसे ही सोरो कोतवाली क्षेत्र के वराह भगवान की मूर्ति के निकट पहुंचा ।तो अचानक टैकर चालक तिरछा मोड होने के चलते टैकर की गति को कम नही कर पाया।इसी के चलते टैकर वराह भगवान की मूर्ति के निकट पलट गया।जैसे ही रिफाइंड तेल टैकर पलटने की सूचना स्थानीय नागरिकों व ग्रामीणों को हुई।तो वहां पर रिफाइंड तेल को भरने के लिए वाल्टी व डिब्बा मैं भरकर ले जाने की लूट मच गई। वहीं जैसे ही रिफाइंड से भरे टैकर पलटने की सूचना सोरो पुलिस को मिली तो आनन फानन मैं भारी पुलिस फोर्स के सग जाकर स्थानीय लोगों व ग्रामीणों को घटना स्थल से हटाया।वहीं रिफाइंड का टैकर पलटने से कासगज मथुरा बरेली मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।वहीं पुलिस ने क्रेन से पलटे टैकर को हटाने का काम शुरू कर दिया है। व...

एटा ब्रेकिंग पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, 

  एटा ब्रेकिंग पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, प्रशासन ने करोड़ों रुपए की संपत्ति की कुर्क, अलीगंज बाहर चुंगी की जमीनों की गई कुर्क, लोहारी दरवाजा स्थित आवास को भी तहसील प्रशासन द्वारा किया गया कुर्क, जिलाधिकारी एटा अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में की गई कार्रवाई, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर और थाना प्रभारी अलीगंज राजेश कुमार मीणा ने की कार्रवाई, कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

एसडीएम ने डग्गेमारी करते हुए दो प्राइवेट बस पकड़ी, चालक परिचालक फरार 

 एसडीएम ने डग्गेमारी करते हुए दो प्राइवेट बस पकड़ी, चालक परिचालक फरार  सिकंदराराऊ उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटी रोड पर तहसील के सामने दो प्राइवेट बस डग्गेमारी करते हुए पकड़ लीं। दोनों बस के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। दोनों बस कासगंज से अलीगढ़ के लिए जा रही थीं।उप जिलाधिकारी ने दोनों बसों को पुलिस की कस्टडी में दे दिया है। वहीं कार्रवाई के लिए एआरटीओ निर्देश दिए हैं। बता दें कि कासगंज से दिल्ली तक प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है। डग्गेमारी को रोकने के लिए शासन के कड़े निर्देश हैं और प्रशासन द्वारा भी यदा-कदा कार्यवाही इस दिशा में की जाती रही है। लेकिन प्राइवेट बसों द्वारा की जाने वाली डग्गेमारी पर अभी अंकुश पूरी तरह नहीं लग पा रहा है। कासगंज, एटा एवं फर्रुखाबाद तथा बदायूं से दिल्ली और अलीगढ़ के लिए प्राइवेट बस सेवा लगातार जारी है। सोमवार को दो प्राइवेट बस कासगंज से अलीगढ़ की ओर जा रही थीं। तहसील के सामने उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने दोनों बसों को रुकवा लिया। बस रोकने का इशारा करते ही बस चालक व परिचालक बस खड़ी करके मौके से फरार हो गए। उप जिल...
 अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  सिकंदराराऊ राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा को सौंपा गया और अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की मांग की गई। उप जिलाधिकारी ने धारा 144 का हवाला देते हुए कोई भी विरोध प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी । इस मौके पर बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद था। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष नवेद खान , कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अखलाक भारती ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद करने वाली योजना हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार वन रैंक, वन पेंशन की घोषणा कर सत्ता में आई थी, लेकिन मोदी सरकार का नारा अब नो रैंक नो पेंशन हो गया हैं। सरकार को यह योजना वापस लेनी होगी। भाजपा सरकार पहले भी जीएसटी और नोटबंदी जैसी काले कानून लेकर आई है। अब फिर गुमराह करने के लिए अग्निपथ योजना लेकर आई, जिसका देशभर में विराेध हो रहा है। आज का युवा सड़कों पर हैं। जैसे तीन कृषि कानून वापस लिया गया है, सरकार इस कानून...

राजकुमार सिंह की हत्यारी पुलिस पर क्यों नहीं चला बुलडोजर: सुमंत किशोर 

 राजकुमार सिंह की हत्यारी पुलिस पर क्यों नहीं चला बुलडोजर: सुमंत किशोर   सिकंदराराऊ गांव बिसाना निवासी राजकुमार सिंह चौहान की हत्या पुलिस द्वारा किए जाने के मामले में आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस हत्यारोपियों पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है । आज तक उनकी पत्नी एवं बच्चे न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यद्यपि वह स्वयं आरएसएस के सदस्य थे और आज सत्ताधारी पार्टी उन्हें न्याय दिलाने में असमर्थ है। जब उन जैसे संघ के कार्यकर्ता को न्याय नहीं मिल पा रहा है तो आम जनमानस को न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है । पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी। उक्त बातें प्रेस को जारी एक बयान में सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा रोज दर्जनों मुकदमे फर्जी लिखे जा रहे हैं। जनमानस को बेवजह परेशान किया जा रहा है । जब बात बूलगढी प्रकरण की की जाती है तो रातों-रात कार्रवाई हो जाती है । न्याय मांगने वालों को ही जेल भेज दिया जाता है। हमारे खिलाफ चु...

रुदायन गोपी स्थित एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन सत्र का शुभारंभ धूमधाम के साथ

  अकराबाद क्षेत्र के गांव रुदायन गोपी स्थित एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन सत्र का शुभारंभ धूमधाम के साथ हुआ। इस अवसर पर वैदिक रीति रिवाज के अनुसार विधि विधान के साथ मां सरस्वती का पूजन एवं हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और अधिक ऊंचा उठाने का संकल्प लिया गया । छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों में पढ़ने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ सुभाष चंद शर्मा ने की एवं संचालन मित्रेश चतुर्वेदी ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने कहा कि अशिक्षा रूपी अंधकार को मिटाना सबसे बड़ा देश हित का कार्य है। कोई भी व्यक्ति शिक्षित बनकर देश सेवा में योगदान दे सकता है। समाज की प्रत्येक समस्या की एक मात्र कुंजी शिक्षा है। जहां शिक्षा प्राप्त करने से ज्ञान रूपी ऐसे शस्त्र की प्राप्ति होती है , जिसके बल पर मनुष्य सभी संघर्षों से पार पा सकता है। बच्चे देश का भविष्य हैं । देश को सही दिशा में ले...

आग से झुलसे बाबा को मेडिकल कालेज में नही मिला इलाज ,मजबूरन जलन बुझाने को नाली के पानी का लेना पड़ा सहारा

 आग से झुलसे बाबा को मेडिकल कालेज में नही मिला इलाज ,मजबूरन जलन बुझाने को नाली के पानी का लेना पड़ा सहारा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और अच्छे उपचार दिए जाने के लाख दावे कर रही है।डिप्टी सी एम ब्रजेश पाठक भी तमाम अस्पतालों का दौरा कर मरीजों का हालचाल लेते दिखाई दिए।वही जनपद एटा में वीरांगना अवंती बाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सालय के प्राचार्य और स्वास्थ्य कर्मचारी उनके निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैं आपको बता दें कि एटा मेडिकल कॉलेज खामियों के लिए लगातार सुर्खियों में बना हुआ है बावजूद उसके मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है ऐसी ही घटना आज सुबह एटा मेडिकल कॉलेज की है जहां एक वृद्ध साधु खाना बनाते समय जल गया था जिसे शनिवार को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जो आज सुबह जले हुए शरीर की आग बुझाने के लिए नाली मैं लेटने को मजबूर हो गया । आपको बता दें कि जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव गोसलपुर निवासी साधु रामजीलाल गुरुबार को खाना बनाते समय गैस में आग लगने से जल गया था जिसक...

घटनास्थल के पास लगी तीसरी आंख 

 *एटा ब्रेकिंग   घटनास्थल के पास लगी तीसरी आंख से खुली झूठी एसिड अटैक की घटना की पोल एटा-कोतवाली नगर क्षेत्र में किशोरी के ऊपर एसिड अटैक की सूचना निकली झूठी-पुलिस किशोरी के दोस्त ने खुद रची झूठी कहानी-पुलिस तीसरी आँख सीसीटीवी फुटेज से खुला पूरा राज, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना में नामजद आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने मामला संदिग्घ देखते हुए प्रारम्भिक तथ्य के आधार पर घटना की विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के लिए टीम बनाई, घटना की सीसीटीवी फुटेज में एक लाल रंग की एक्टिवा जिस पर तथाकथित पीड़िता व उसके पीछे एक पुरुष के बैठे होना दिखाई दे रहा है, पीड़िता व उसके पीछे एक पुरुष के एक्टिवा के फिसलकर पलटने से तथाकथित पीड़िता व उसके पीछे युवक को चोटें आना ज्ञात हुआ-पुलिस पीछे बैठे युवक की पहचान जीसान पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मारहरा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा के रुप में हुई-पुलिस कोतवाली नगर पुलिस द्वारा प्रकाश में आए आरोपी युवक जीसान को मारहरा दरवाजा, ईदगाह मस्जिद के पास गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस ने मामले में धारा 211, 195, 120बी भादवि की बढोत्तरी की ...

सदस्यता अभियान जितना अधिक गतिशील होगा पार्टी उतनी मजबूत होगी: पंडित 

 सदस्यता अभियान जितना अधिक गतिशील होगा पार्टी उतनी मजबूत होगी: पंडित   सिकंदराराऊ रविवार को बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद चौक पर संपन्न हुई। जिसमें बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विधानसभा में 75000 नए सदस्य बनाने के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर दीपक कुमार को नगर अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल शिव कुमार शास्त्री के द्वारा कैडर दिया गया। श्री शास्त्री ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता सदस्यता अभियान पर जोर दें। बसपा नेता मनोज पंडित ने कहा कि हम सब लोगों को मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है। सदस्यता अभियान जितना अधिक गति के साथ आगे बढ़ेगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा । इसलिए सभी लोग सदस्यता अभियान में भागीदारी करें। बैठक में मुख्य रूप से हुकम सिंह नेताजी, मनोज पंडित, अर्जुन कुमार गौतम , हेमंत कुमार जाटव, प्रशांत यादव , राकेश सोनी , सचिन कुमार , दीपक सहगल, विनोद कुमार ...

भाईचारा सेवा समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष के निधन पर शोक संवेदना 

 भाईचारा सेवा समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष के निधन पर शोक संवेदना  सिकंदराराऊ भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा हुसैनपुर कोंडरापुल पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व विजय यादव के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने कहा कि भाईचारा सेवा समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष के.पी.सिंह यादव पूर्व प्रधान हुसैनपुर की आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया तथा भाईचारा सेवा समिति ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे। शोक सभा में राजेश यादव प्रबन्धक, संजू यादव, देवा बघेल, राकेश कुमार, बनी सिंह बघेल एडवोकेट, राकेश शेखावत, जयप्रकाश यादव, संजय कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार,देव कुशवाह, हरेंद्र चौधरी, वीरपाल सिंह, जाकिर भारती, हसरुददीन शाह, डॉ.इरफान खान, डॉ.सुरेश चन्द्र, सुरेश सैनी, मनोज सविता, सुरेन्द्र यादव, विनय यादव, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अ...

250 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार 

 250 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार   सिकंदराराऊ थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ डायजापाम सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 250 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ सुरेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह , उप निरीक्षक सोबरन सिंह एवं आरक्षी उमेश शर्मा द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त राजू पुत्र हरीचन्द्र निवासी ग्राम बमनोई थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ को नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 250 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) बरामद हुआ है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसगंत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस चेकिंग के दौरान तमंचा व दो कारतूस समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार 

 पुलिस चेकिंग के दौरान तमंचा व दो कारतूस समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार   सिकंदराराऊ थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह उप निरीक्षक सोबरन सिंह एवं कांस्टेबल सहादत अली द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त लक्ष्मी नरायन पुत्र बाबूलाल निवासी मैन बाजार पोरा थाना सिकन्द्राराराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की हैं । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

सड़क पार कर रहे युवक को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकराई बाइक, दंपति घायल

 सड़क पार कर रहे युवक को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकराई बाइक, दंपति घायल  सिकंदराराऊ दिल्ली से कासगंज जा रहे एक दम्पति की बाइक सड़क पार कर रहे युवक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिससे पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दम्पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शिशुपाल सिंह पुत्र अमरपाल उम्र 25 वर्ष निवासी गांव अरोली जिला कासगंज अपनी पत्नी अंशु 21 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल पर दिल्ली से कासगंज जा रहे था । जैसे ही उनकी बाइक सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के पास पहुंची तभी एक युवक अचानक रोड पार करने लगा जिसे बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई जिससे पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई । एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

अज्ञात चोर ले उड़ा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल

 अज्ञात चोर ले उड़ा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल  सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मोटरसाइकिल चोरी की घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हो गई है ।जिसमें चोर मोटरसाइकिल को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है । बता दें कि शनिवार को इसी मोहल्ले में एक चोर को बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया था। वह बाइक पर नहीं ले जा पाया था। नितिन भारद्वाज पुत्र नरेश भारद्वाज निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी ने तहरीर दी है कि रविवार को दोपहर 1:30 बजे उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चुरा कर ले गया। जब वह घर से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चल सका है । मोटरसाइकिल चोरी करते हुए चोर पड़ोस की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गया है । जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस चोर का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। पूर्व में नगर में कई बार मोटरसाइ...

आजमगढ़ व रामपुर उपचुनाव में मिली जीत बार भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

 आजमगढ़ व रामपुर उपचुनाव में मिली जीत बार भाजपाइयों ने बांटी मिठाई  सिकन्दराराऊ भाजपा की आजमगढ़ व रामपुर सीट पर ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के तिराहा बाजार में मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी का किला कहे जाने वाली सीट आजमगढ़ व रामपुर पर भाजपा प्रत्याशियों ने सपा को बुरी तरह शिकस्त दी। जिससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में लोकप्रिय व जनप्रिय सरकार चल रही है, और प्रदेश की जनता ने एकबार फिर यह दिखा दिया है। इस अवसर पर नीरज वैश्य, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, ब्रजकिशोर सर्राफ, बृज मोहन गुप्ता, नेम सिंह जाटव, प्रवीण कुमार, पंकज गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, विपिन लाल, रवि पंडित, शशांक वार्ष्णेय, कुंज बिहारी वर्मा, राज वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, कमलेश शर्मा, शशि बाला वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, संतोष पोरुष, अमन गुप्ता, राधा गुप्ता आदि मौजूद थे।

पति की अनुपस्थिति में पत्नी के साथ अभद्रता करने की शिकायत करने गए दंपति को पीटा

 पति की अनुपस्थिति में पत्नी के साथ अभद्रता करने की शिकायत करने गए दंपति को पीटा  सिकंदराराऊ पंजाब में साथ रहकर काम करने के दौरान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ अभद्रता करने की शिकायत करने पर आरोपित ने अपने भाई व पिता के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पति व पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया और गाली गलौज की। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में पीड़ित पति द्वारा दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पंजाब में अपने परिवार के साथ रहकर काम करता है तथा उसके साथ उसके गांव का प्रवीन कुमार पुत्र राजकुमार भी रहता था और उसके साथ ही काम भी करता था। उसकी अनुपस्थिति में वह उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करता था। जब उसकी पत्नी ने उसे यह बात बताई तो तब तक प्रवीन गांव बिना बताए भाग आया तो वह अपनी पत्नी के साथ प्रवीन के परिजन से शिकायत करने के लिए अपने गांव आ गया ।24 जून को जब वह उसने प्रवीन की शिकायत की तो प्रवीन ने अपने भाई प्रशांत कुमार और पिता राजकुमार के साथ मिलकर उसे और उसकी पत्नी को मारा पीटा तथा गाली गलौज की और जान से मारने ...
 रोडवेज बस से उतरते समय युवती घायल, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्  सिकंदराराऊ रोडवेज बस चालक द्वारा बस से उतरते समय गति तेज कर देने से एक युवती गिरकर गंभीर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। युवती के ठीक होने के बाद उसकी मां ने कोतवाली में बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरजा देवी पत्नी सुल्तान सिंह जाटव निवासी गांव नूरपुर थाना सिकंदराराऊ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 अप्रैल 2022 को वह अपनी पुत्री प्रियंका कुमारी उम्र 20 वर्ष के साथ अलीगढ़ रिश्तेदारी से वापस रोडवेज बस में सवार होकर सिकंदराराऊ आ रही थी तो शाम के समय उसने सिकंदराराऊ रेलवे फाटक से थोड़ा आगे उतरने के लिए रोडवेज बस को रुकवाया तो बस चालक ने बस नहीं रोकी।फिर मुगलगढी के सामने जाकर बस को रुकवाया और उतरने लगी तो रोडवेज के चालक ने उतरने से पहले ही बस तेज गति से आगे बढ़ा दी जिससे उसकी पुत्री प्रियंका बस उसे उतरते समय सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई ।रोडवेज बस चालक बस को भगा कर ले गया वह अपनी पुत्री प्रियंका को उपचार के लिए मलखान सिंह अस्पताल अलीगढ़ ले गई। ...