सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आत्मशुद्धि का मार्ग है भागवत कथा - धीरेन्द्र ब्रह्मचारी 

 आत्मशुद्धि का मार्ग है भागवत कथा - धीरेन्द्र ब्रह्मचारी 

 सिकंदराराऊ ग्राम हुसैनपुर कोडरापुल पर भागवत कथा के द्वितीय दिवस की शुरुआत भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई । कथा व्यास पुष्पेन्द्र शास्त्री जी ने कि हमें बहुत ही मुश्किल से यह मानव जीवन मिला है , जीवन का कोई भरोसा नहीं है । इसलिए जितनी भक्ति हरि को भजने में लगा सकते हैं उतना समय ईश्वर की भक्ति में लगाए। कथा व्यास ने कहा कि ज्ञान सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए होता है जो लोग ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं, वैसे ही भगवत भक्ति का प्रभाव भी उन्हीं के जीवन में होता है ,जो अपने जीवन के महत्व को समझते हैं और जीवन के इस सार को पकड़ कर अपना कल्याण करवाना चाहते हैं। लेकिन दुर्भाग्य पूर्ण आज कल लोग कथाओं को भी मात्र आनंद का साधन समझने लगे हैं। लेकिन कथा कोई आनंद का साधन न होकर आपकी आत्मशुद्धि का बहुत प्यारा मार्ग है। संसार में सभी मनुष्य सुख पाना चाहते हैं। लेकिन ईश्वर की भक्ति के लिए किसी भी मनुष्य के पास कोई समय नहीं है। लेकिन इस ब्रह्माण्ड में आपके दुखों का मूल कारण कृष्ण का विस्मरण ही है। ईश्वर की भक्ति से ही आप सभी के कष्ट दूर हो सकते है। जो व्यक्ति अपने परमात्मा को भूल गया वो जीवन में कभी सुखी नहीं रह सकता। इस संसार में भाग्यशाली वही है जो किसी भी स्थिति में अपने आराध्य के स्मरण को नहीं भूलता उससे ज्यादा सुखी इस संसार में कोई नहीं है। पुष्पेन्द्र शास्त्री ने कथा का वृतांत सुनाते हुए कहा की श्रीकृष्ण दुखी है की इस कलयुग के व्यक्ति का कल्याण कैसे हो । कथा में धीरेन्द्र ब्रह्मचारी, हरपाल सिंह यादव, हरेंद्र यादव, तारा यादव, चन्द्रावती यादव, सृष्टि यादव, कामिनी यादव, रामवती, धनवंती, सुरती यादव, रेखा यादव, ऊषा यादव, देवा बघेल, जगदीश यादव, अंकित यादव, विनय यादव, रामवीर चौहान, अमित भारद्वाज, विजय यादव, यशपाल सिंह, टीटू, रामसेवक यादव, सरैया लाल जैन, रामवीर कुशवाहा, नरेन्द्र कश्यप, गोपाल यादव, राजपाल यादव, नरेन्द्र सिंह, कोमल सिंह पुंडीर, यादराम बघेल आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...