ब्रेकिंग न्यूज़
नगर के सराय बस अड्डा के समीप दुकानों में लगी आग
अलीगंज नगर के सराय बस अडडा खानगाह के समीप दो दुकानों में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। खानगाह के समीप जयवीर सिंह निवासी ग्राम जुनैदपुर की पंचशील रेडीमेड एवं शाक्य फर्नीचर हाउस की दुकान है। शुक्रवार देररात दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दुकानों में रखे कपड़े और फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया। दुकानों से धुआं निकलता देखा तो सूचना पुलिस को दी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग आग पर काबू पाया। दुकानदार के अनुसार उनका लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें