सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 

 भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 


सिकंदराराऊ । क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के मौके पर कोडरापुल से 51 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ मंदिर महंत धीरेन्द्र ब्रह्मचारी, ग्राम प्रधान कामिनी यादव , हरपाल सिंह यादव, महेश यादव संघर्षी व संजय सिंह , भीष्म यादव, हरेंद्र यादव ने ध्वज दिखाकर किया । कलश यात्रा हुसैनपुर रतनपुर का भ्रमण कर आनंदघन जी महाराज आश्रम पर समाप्त हुई तथा जगह जगह पुष्पों से कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रीमद् भागवत कथा का मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव बंटी भैया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदराराऊ ने फीता काट कर शुभारंभ किया तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में सत्यप्रकाश यादव प्रधान सराय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव बंटी भैया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण करने मात्र से ही जीव का कल्याण होता है। कथाव्यास पुष्पेन्द्र शास्त्री के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस पर भागवत कथा के महात्यम का सुंदर वर्णन भक्तों को श्रवण कराया। कथा के प्रथम दिन भक्तों ने व्यास जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया। मंदिर महंत धीरेन्द्र ब्रह्मचारी जी ने कहा कि भागवत कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत भागवत आरती ,विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए प्रार्थना के साथ की गई। इस अवसर पर महंत धीरेन्द्र ब्रह्मचारी, भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह, राजेश यादव प्रबन्धक, साहित्य शर्मा कुक्कू , हसरुददीन शाह, अवशेष विमल, शौभा यादव, सृष्टि यादव, सीमा यादव, रुबी यादव, परी यादव, सुर्ती यादव, रवेन्द्र कुमार, अरविन्द शिक्षक, रजनेश यादव,वीटू यादव, अतुल यादव,प्रवीन कुमार, मयंक यादव, रमेश भोले, सतीश कुमार, रामसेवक यादव, विजय यादव,अजव सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...