जेठ ने महिला के साथ की छेड़खानी विरोध करने पर, किया मारपीट कर घायल
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जेठ ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी तथा जब महिला ने विरोध किया तो जेठ एवं अन्य परिजनों ने महिला को मारपीट करके धारदार हथियार से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। जिसमें 2 महिला समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। वादिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका जेठ सत्यपाल पुत्र रिशाल सिंह आए दिन जब उसका पति घर पर नहीं होता है तो उसके साथ छेड़खानी करता है । जब इस बात की शिकायत व रमेश पुत्र रिशाल सिंह ,रमादेवी पत्नी सत्यपाल, रूमा कुमारी पुत्री रमेश से करती है तो यह लोग उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते हैं। रविवार की शाम को 6:00 बजे जब उसका पति घर पर नहीं था तो उस दौरान उसका जेठ सत्यपाल घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा । जब उसने विरोध किया तो उसने उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने जान से मारने की धमकी दी है । पड़ोसी ग्रामीण ने आकर उसे बचाया। घटना की रिपोर्ट सत्यपाल व रमेश पुत्र गण रिशाल सिंह, रमा देवी, एवं रूमा कुमारी के खिलाफ, धारा 452,354 ,323,504 व 506 के तहत कोतवाली में दर्ज कराई गई है । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें