सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएम के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी ने पीडीएस गोदाम अलीगंज का किया निरीक्षण

 डीएम के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी ने पीडीएस गोदाम अलीगंज का किया निरीक्षण


 लेबर द्वारा उचित दर विक्रेताओं से खाद्यान्न लोडिंग के मद में अवैध वसूली की मिली थी शिकायत  निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखे कट्टों का वजन भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त वजन के समतुल्य ही पाया गया एटा जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को पी0डी0एस0 गोदाम अलीगंज पर लेबर द्वारा उचित दर विक्रेताओं से खाद्यान्न लोडिंग के मद में अवैध वसूली की शिकायत मिली। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ नंदकिशोर एवं प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी रामदत्त को पीडीएस गोदाम का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को डिप्टी आरएमओ नंदकिशोर ने प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी के साथ पी0डी0एस0 गोदाम अलीगजं का अपरान्ह में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भगवत स्वरुप क्षे0वि0अ0 एवं सौरभ शर्मा, क्षे0वि0अ0, अगम तेज प्रकाश संदीप, विपणन निरीक्षक/गोदाम प्रभारी, अलीगंज उपस्थित मिलें। अगम तेज प्रकाश संदीप, विपणन निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्र पर 05 मी0टन का कांटा क्रियाशील हैं, जिससे उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न तौलकर उपलब्ध कराया जा रहा हैं और इस कार्य हेतु लेबर द्वारा उचित दर विक्रेताओं से कोई अतिरिक्त धनराशि की वसूली नहीं की जा रही हैं। डिप्टी आरएमओ ने पी0डी0एस0 गोदाम में भण्डारित खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें स्टॉक रजिस्टर के अनुसार भारतीय खाद्य निगम से गेहॅू 50.607 कि0ग्रा0 तथा चावल 49.715 कि0ग्रा0 के ऐवरेज पर प्राप्त हो रहा हैं, जिसके सापेक्ष गोदाम में रखे कट्टों का वजन भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त कट्टों के वजन के समतुल्य ही पाया गया। वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम से जो खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है वह अन्य प्रान्तों से प्राप्त रेल रैक के माध्यम से प्राप्त हो रहा हैं, जिसके कारण कट्टों के वजन में अन्तर प्रदर्शित होना स्वाभाविक हैं। गोदाम पर उपस्थित उचित दर विक्रेताओं के सामूहिक बयान लिये गये, जिसमें उचित दर विक्रेताओं द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें गोदाम से तौलकर खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है तथा उन्हें कोई शिकायत नहीं हैं तथा श्री अजय कुमार, उचित दर विक्रेता,सिकन्दपुर सालवान, अलीगजं द्वारा लिखित बयान दिया गया हैं कि माह मई 2022 के सापेक्ष प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न तौलकर प्राप्त किया गया हैं तथा उन्हें कोई शिकायत नहीं हैं। गोदाम से खाद्यान्न तौलकर निर्गत किया जा रहा हैं तथा गोदाम में रखे कट्टों का वजन भी भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त वजन के समतुल्य ही पाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...