योग करने से हमारे शारीरिक और मानसिक विकारों का होता है नाश नीमा द्वारा योग दिवस पर विचार गोष्ठी के दौरान किया गया 150 टी-शर्ट का वितरण
योग करने से हमारे शारीरिक और मानसिक विकारों का होता है नाश नीमा द्वारा योग दिवस पर विचार गोष्ठी के दौरान किया गया 150 टी-शर्ट का वितरण
सिकंदराराऊ नीमा द्वारा विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों को योग का महत्व समझाया गया और योग अपनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर नीमा द्वारा 150 टी शर्ट वितरित की गईं। वक्ताओं ने कहा कि सभी लोगों को अपनी दैनिक जीवन शैली में योग को अपनाना चाहिए। योग करने से हमारे शारीरिक और मानसिक विकारों का नाश होता है। जो व्यक्ति आहार, विहार, शयन में संयम तथा कर्मों में यथायोग्य चेष्टा करते हैं। योग उनके समस्त दु:खों का नाश कर देता है। इस अवसर पर डॉ आसिम अंसारी, डॉ विनय दीक्षित, डॉ मनोज अरोड़ा, डॉ शाहिद अंसारी, डॉ बिलाल, डॉ नसीम अहमद, डॉ लोकेंद्र चौधरी, विरेंद्र कुमार, डॉ पाठक, डॉ नूर मोहम्मद, डॉ पुनीत अग्निहोत्री, डॉ राजेश उपाध्याय, डॉ सैनी, डॉ सौरभ उपाध्याय , डॉ राकेश कुमार, डॉ ललित आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें