अग्निवीर योजना के विरोध को लेकर प्रशासन रहा चौकन्ना
सिकंदराराऊ अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं के आक्रोश को ध्यान में रखते हुए सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी चौकसी रही । भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। पूरे समय पुलिस फोर्स के साथ साथ सुरक्षा के मद्देनजर दमकल भी खड़ी रही। सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अगसौली रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई । पूरे देश में अग्निवीर योजना में भर्ती को लेकर युवाओं द्वारा जिस तरह आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। उसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन हुई बेहद चौकन्ना है। प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन तथा सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। बड़ी मात्रा में पुलिस एवं पीएसी तथा सीआरपीएफ की तैनाती रही। जिससे कि कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें