रोडवेज बस से उतरते समय युवती घायल, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्
सिकंदराराऊ रोडवेज बस चालक द्वारा बस से उतरते समय गति तेज कर देने से एक युवती गिरकर गंभीर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। युवती के ठीक होने के बाद उसकी मां ने कोतवाली में बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरजा देवी पत्नी सुल्तान सिंह जाटव निवासी गांव नूरपुर थाना सिकंदराराऊ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 अप्रैल 2022 को वह अपनी पुत्री प्रियंका कुमारी उम्र 20 वर्ष के साथ अलीगढ़ रिश्तेदारी से वापस रोडवेज बस में सवार होकर सिकंदराराऊ आ रही थी तो शाम के समय उसने सिकंदराराऊ रेलवे फाटक से थोड़ा आगे उतरने के लिए रोडवेज बस को रुकवाया तो बस चालक ने बस नहीं रोकी।फिर मुगलगढी के सामने जाकर बस को रुकवाया और उतरने लगी तो रोडवेज के चालक ने उतरने से पहले ही बस तेज गति से आगे बढ़ा दी जिससे उसकी पुत्री प्रियंका बस उसे उतरते समय सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई ।रोडवेज बस चालक बस को भगा कर ले गया वह अपनी पुत्री प्रियंका को उपचार के लिए मलखान सिंह अस्पताल अलीगढ़ ले गई। जहां गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके बाद वह अपनी पुत्री को इलाज के लिए क्वारसी अलीगढ़ रामघाट रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गई, जहां प्रियंका का इलाज कराया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें