आजमगढ़ व रामपुर उपचुनाव में मिली जीत बार भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
सिकन्दराराऊ भाजपा की आजमगढ़ व रामपुर सीट पर ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के तिराहा बाजार में मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी का किला कहे जाने वाली सीट आजमगढ़ व रामपुर पर भाजपा प्रत्याशियों ने सपा को बुरी तरह शिकस्त दी। जिससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में लोकप्रिय व जनप्रिय सरकार चल रही है, और प्रदेश की जनता ने एकबार फिर यह दिखा दिया है। इस अवसर पर नीरज वैश्य, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, ब्रजकिशोर सर्राफ, बृज मोहन गुप्ता, नेम सिंह जाटव, प्रवीण कुमार, पंकज गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, विपिन लाल, रवि पंडित, शशांक वार्ष्णेय, कुंज बिहारी वर्मा, राज वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, कमलेश शर्मा, शशि बाला वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, संतोष पोरुष, अमन गुप्ता, राधा गुप्ता आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें