सिकंदराराऊ के गांव लालगढ़ी का जवान ओडिशा में हुए नक्सली हमले में शहीद , गांव में रहती है अकेली मां
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव लालगढ़ी का जवान मंगलवार को ओडिशा में हुये नक्सली हमले में शहीद हो गया। रात को खबर गांव में मिली तो कोहराम मच उठा। परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग शव आने का इंतजार कर रहे है। शिशुपाल सिंह पुत्र श्यौराज सिंह मूल रुप से गांव लालगढ़ी पोस्ट अगराना के रहने वाले है। 49 साल उनकी उम्र थी। कई साल से उनकी तैनाती उड़ीसा में थी। मंगलवार को वह पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी वाहिनीसदानी जिला नुपादा में नक्सलियों ने हमला बोल दिया। तीन जवान शहीद हो गये। इसमें लालगढ़ी गांव के सहायक उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह शहीद हो गये। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने हाथरस के पुलिस प्रशासन को जवान के शहीद होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा गांव में शहीद के परिवार को मामले की जानकारी दी गई तो गांव में मातम छा गया शहीद की मां गांव में खेतीवाड़ी की देखभाल करती हैं जबकि पिता का देहांत 1 वर्ष पूर्व हो चुका है शहीद की पत्नी प्रवेश यादव अपने इकलौते बेटे अमन यादव के साथ आगरा की टेढ़ी बगिया में रहती हैं जबकि शहीद शीशपाल सिंह के छोटे भाई सत्यदेव यादव भी सीआरपीएफ में है। उनका परिवार एटा में रहता है । पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ओडिशा में हुए हमले के दौरान लालगढी का जवान शहीद हुआ है ।शहीद का शव कहां और कब आएगा। इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। शहीद की पत्नी और बेटा आगरा में रहते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें