युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गत 22 मई 2022 को एक 17 वर्षीय किशोरी को घर से अज्ञात अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने न्यायालय के आदेश से कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया था । लगातार छानबीन के बाद पीड़ित की पुत्री को 24 जून को दिल्ली से बरामद किया गया। अपहर्ता के बयानों के आधार पर मुकद्दमे में राजेश कुमार पुत्र ख्यालीराम निवासी कासगंज धोबी नगला थाना मारहरा एटा का नाम प्रकाश में आया। अपहर्ता की उम्र 20 वर्ष प्रमाणित होने तथा अपहर्ता के बयानों के आधार पर उक्त मुकद्दमे में धारा 376 को बढ़ाते हुए कार्रवाई की गई। प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त राजेश कुमार को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दोपहर के समय प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप निरीक्षक योगेंद्र धामा , आरक्षी सौरभ शर्मा ने स्थानीय पंत चौराहे से कासगंज जाने वाले मार्ग पर सिकंदराराऊ से गिरफ्तार कर लिया गया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें