21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं,पतंजलि योग पीठ के प्रतिनिधि लगातार जिले भर में योग प्रशिक्षण
अलीगंज।
21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं,पतंजलि योग पीठ के प्रतिनिधि लगातार जिले भर में योग प्रशिक्षण दे रहें हैं,वहीं आज ज़िले के अलीगंज में जीडी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में भी योग प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षण दे रहे योग प्रशिक्षक अंबरीस सिंह ने बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आजादी के अमृत महोत्सव में मनाया जायेगा। इसको लेकर हम लोग लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी बदचड़कर भाग ले रहे हैं, हमारा उद्देश्य है कि देश के हर घर में योग शुरु हो जिससे हमारे देश के लोग स्वस्थ रहें। इस दौरान अंबरीस सिंह राठौर योग प्रशिक्षक, रजनी गुप्ता योग प्रशिक्षक, उर्मिला आर्या जिला प्रभारी पतंजलि योग पीठ एटा, कौशिव यादव छात्र, अशोक यादव, अजय मिश्रा, रंजन यादव, संजय यादव, प्रदीप दीपक, सुशील, सुखेंद्र, डॉ मनोज, डॉ मिंटू, सचिन, सुधा यादव, नीलू गुप्ता, शशि बाला ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें