कासगज अग्निपथ योजना के विरोध के चलत ट्रेनिंग सेंटर संस्थापक ने किया विरोध का आह्वान सैकड़ों छात्रों ने निकाला विना अनुमति विरोध मार्च
ब्रेकिंग कासगज अग्निपथ योजना के विरोध के चलत ट्रेनिंग सेंटर संस्थापक ने किया विरोध का आह्वान सैकड़ों छात्रों ने निकाला विना अनुमति विरोध मार्च
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ सैनिक भर्ती योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए जनपद कासगंज में भी प्रशासन काफी अलर्ट पर दिख रहा है आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं को संवाद के जरिए पुलिस समझाने में लगी है तो वही जनपद के मुख्य स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, आज नालंदा क्लासेज और साक्षी फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर कासगंज के संस्थापक और संचालक ने बड़ी संख्या मे युवाओं को अपने केंद्र पर बुलाकर थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम रार पट्टी पर विरोध मार्च निकाला गया, विरोध मार्च के बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदय को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा है, जिसमें सरकार की योजना को युवाओं के भविष्य को अंधकार मय करने वाली योजना बताया गया है, किसी बड़ी घटना को रोकने को पूरे प्रदेश मे पुलिस बल हाई अलर्ट पर है, जिसका नजारा जनपद कासगंज मैं भी देखने को मिला जहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया व युवाओं से शांति व्यवस्था की अपील की जा रही है।धारा 144 लागू होने के वावजूद बिना अनुमति लिए ये प्रदर्शन किया गया है जिसके बारे मैं बताने पर संस्थापक डॉक्टर गिरीश का कहना है कि जब बात युवाओं के कैरियर की हो तो कानून का उल्लंघन करना पड़ता है। वाइट डॉक्टर गिरीश ( विरोध मार्च प्रमुख) वाईट-- सुमित कुमार ( प्रदर्शन कारी युवक ) वाइट पंकज कुमार(एस डी एम सदर)



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें