अज्ञात चोर ले उड़ा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल
सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मोटरसाइकिल चोरी की घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हो गई है ।जिसमें चोर मोटरसाइकिल को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है । बता दें कि शनिवार को इसी मोहल्ले में एक चोर को बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया था। वह बाइक पर नहीं ले जा पाया था। नितिन भारद्वाज पुत्र नरेश भारद्वाज निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी ने तहरीर दी है कि रविवार को दोपहर 1:30 बजे उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चुरा कर ले गया। जब वह घर से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चल सका है । मोटरसाइकिल चोरी करते हुए चोर पड़ोस की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गया है । जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस चोर का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। पूर्व में नगर में कई बार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हुई हैं लेकिन अधिकांश घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ। एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि नगर में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। 2 दिन से लगातार एक ही स्थान पर बाइक चोरी की कोशिश करना यही दर्शाता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें