अग्निवीर योजना के विरोध के चलते प्रशासन रख रहा है हर गतिविधि पर पैनी नजर ,जीआरपी पुलिस ने जमाया रेलवे स्टेशन पर डेरा
अग्निवीर योजना के विरोध के चलते प्रशासन रख रहा है हर गतिविधि पर पैनी नजर ,जीआरपी पुलिस ने जमाया रेलवे स्टेशन पर डेरा 
सिकंदराराऊ अग्निवीर योजना को लेकर भले ही कोई बड़ा हादसा स्थानीय स्तर पर न हुआ हो लेकिन फिर भी प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जीआरपी एवं आरपीएफ लगातार तैनात है। प्रशासन द्वारा हर प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही एसडीएम अंकुर वर्मा सीओ सुरेंद्र सिंह तथा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के साथ साथ सार्वजनिक स्थलों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी । सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को जीआरपी चौकी इंचार्ज सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह व आरपीएफ पूरे पुलिस फोर्स के साथ निरंतर तैनात रहे। अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं के आक्रोश को ध्यान में रखते हुए सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी चौकसी रही । भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। पूरे समय पुलिस फोर्स के साथ साथ सुरक्षा के मद्देनजर रही। पूरे देश में अग्निवीर योजना में भर्ती को लेकर युवाओं द्वारा जिस तरह आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। उसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन हुई बेहद चौकन्ना है। प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन तथा सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। बड़ी मात्रा में पुलिस एवं पीएसी तथा सीआरपीएफ की तैनाती रही। प्रशासनिक अधिकारी दिन भर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इधर-उधर दौड़ते रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें