तहसील परिसर में एसडीएम व तहसीलदार ने किया योगाभ्यास
सिकंदराराऊ तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने कहा कि योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है । योग शरीर को निरोगी बनाता है। प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनाना चाहिए। यह सभी के लिए आवश्यक है। योग करने से तन और मन स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी एवं सभी लेखपाल, कानूनगो तथा अन्य कर्मचारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें