पुलिस ने पीछा करके नाजायज तमंचा और कारतूस समेत एक शातिर बदमाश दबोचा
सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत गांव बरतर खास के पास मुखबिर की सूचना पर एक युवक को नाजायज तमंचा व दो कारतूस समेत गिरफ्तार करके जेल भेजा है । प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून 2022 को वह हमराह पुलिस बल के साथ थाने से रवाना होकर वांछित अपराधियों की तलाश व गस्त के लिए अगसौली चौकी क्षेत्र में गए हुए थे तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव बरतर खास के पास लगभग 500 मीटर पहले ही जाहरवीर बाबा मंदिर के सामने नाजायज तमंचा लेकर खड़ा है । सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तथा मुखबिर इशारा करके चला गया अचानक पुलिस वालों को देख कर वह व्यक्ति तेजी से गांव बरतर खास की तरफ तेज कदमों से भागने लगा तभी पुलिस ने दबिश देकर मंदिर से लगभग 25 कदम पहले बरतर खास गांव की तरफ सड़क उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। जिस ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राजू पुत्र पूरन निवासी गांव बरतर खास थाना सिकंदराराऊ बताया । जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पेंट से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के साथ उप निरीक्षक राजेश कुमार सरोज, एचसीपी दिनेश बाबू , सीपी दलवीर , राहुल कुमार, दीपक कुमार शामिल थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें