अग्निपथ योजना के विरोध के संदेश को लेकर सक्रिय हुआ
सिकंदराराऊ का प्रशासन सिकंदराराऊ अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर एक संदेश सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया और रविवार को नगरपालिका क्रीड़ा स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए। अचानक एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में पुलिस चोर को देखकर किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लो आश्चर्य में पड़ गए। बाद में पता चला कि सोशल मीडिया पर अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन की सूचना वायरल होने की वजह से पुलिस बल को बुलाया गया है। पूरे दिन पुलिस बल मैदान में डटा रहा, लेकिन कोई नहीं आया। इन-दिनों सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है। हालांकि क्षेत्र में योजना के विरोध में कोई प्रदर्शन नहीं हुआ है, फिर भी पुलिस-प्रशासन सुरक्षा में कोई ढील नहीं देना चाहता। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर संदेश पढ़ने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। काफी पुलिस बल क्रीड़ास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। एसडीएम अंकुर वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह स्थिति की निगरानी करते रहे। दोपहर तक पुलिस बल चौकन्ना नजर आया। इसके बाद जब कोई नहीं आया तो पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सीओ सुरेंद्र सिंह ने अपील की है कि जिन संदेशों के सोशल मीडिया में वायरल होने से समाज में अशांति उत्पन्न हो सकती है ,इस तरह के संदेश सोशल मीडिया पर न डालें। इसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन रेलवे स्टेशन पर दमकल की गाड़ियां तैनात रहीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें