तेरह बर्ष से बेघर परिवार को अपने ही पैतृक घर में नहीं मिली सिर छूपाने को जगह भाई भतीजों ने पीट-पीट कर कर दिया अधमरा मारपीट में एक की हालत नाजुक हायर सेंटर किया गया रैफर
तेरह बर्ष से बेघर परिवार को अपने ही पैतृक घर में नहीं मिली सिर छूपाने को जगह भाई भतीजों ने पीट-पीट कर कर दिया अधमरा मारपीट में एक की हालत नाजुक हायर सेंटर किया गया रैफर मामला एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के सादरपुर गाँव का है जहां अपने ही पिता के बनाये हुए आशियाने में सिर छुपाने को जगह मांगना भारी पड़ गया।दबंगों ने इस कदर कहर बरपाया लाठी -डंडों से पीट-पीट कर परिवार के चार सदस्यों को अधमरा कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया है।जहां हालात नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है घायल हरपाल सिंह अपने बीबी बच्चों के साथ अपने ही भाई भतीजों की दबंगई के चलते घर परिवार छोड़कर कमाने-खाने बाहर चला आया।बर्षों मेहनत मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करता रहा।बर्षों बाद हरपाल अपने गाँव पहुंचा और अपने हिस्से में आये पैतृक घर ,मकान जमीन को बापस मांगा तो ।भाई भतीजों की नीयत बिगड़ गई और उसको जायदाद में हिस्सा देने से इंकार कर दिया। हताश हरपाल बापस लौट आया और किराए पर रहकर गुजर-बसर करने लगा ।हारे थके हरपाल ने कानून और अधिकारियों का सहारा लेते हुए नीचे से लेकर बड़े से बड़े आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने मकान और जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की ।परंतु पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हुई।पीड़ित का कहना है कि उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कई बार पत्र लिखे परंतु उसको निराशा ही हाथ लगी। दोनों पक्षों में जायदाद को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका था पुलिस नें दोनों पक्षों को पाबंद भी कर दिया था। हरपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव पहुंचा तभी परिवार के ही मनोज,सुभाष, केशव,शैलेन्द्र लाठी डंडों से हमला कर दिया ।जिसमें हरपाल समेत पत्नी पुष्पा,बेटी नीरज,बेटा आनंद गंम्भीर रूप से घायल हो गया ।डायल 112 की मदद से पुलिस नें घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों नें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बहीं मामले पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि भाई-भाई के बीच जमीन जायदाद को लेकर विवाद हुआ है ।पीड़ितों की तहरीर पर एफआईआर लिखी जा रही है। *बाइट-हरपाल सिंह (घायल)* *बाइट-प्रेमलता(परिजन)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें