कासगंज सम्राट
पृथ्वीराज चौहन के बोर्ड तोडे जाने से आक्रोश, मथुरा बरेली हाइवे मार्ग जा
कासगंज-ट्रैक्टर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड तोडा, बोर्ड तोड जाने से गुस्साए लोगों ने मथुरा बरेली हाइवे मार्ग को किया जाम, दो माह में चार बार पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड से की छेडछाड, पुलिस को तहरीर देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई, भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर, लुहार्रा गांव के ग्रामीणो ने उठाई उच्चधिकारी बुलाने की मांग कासगंज। शहर के मथुरा बरेली वाईपास हाइवे मार्ग पर गांव लोहर्रा के रास्ते पर लगा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड को अराजकतत्वों क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद गांव के लोगों का आक्रोश फूट गया। उन्होंने मथुरा बरेली हाइवे मार्ग को अवरूद्ध कर अराजक तत्वों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की। माथुर बरेली हाइवे पर कासगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहर्रा गांव के बाहर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते ये सभी ग्रामीण लोहर्रा गांव के ठाकुर समाज के हैं और ये इसलिए नाराज हैं कि गांव के बाहर लगाई गई महापुरुष सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बोर्ड को किसी अराजक तत्वों ने अराजकता फैलाने के लिए वाहन से तोड दिया। इस मामले की जानकारी होते ही, तमाम लोग सडको पर आ गये और कार्रवाई के लिए मार्ग को अवरुद्ध कर कार्रवाई की मांग कर अड गये। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन वह कोतवाल की मनाने को तैयार नहीं हुए। दो घंटे तक रोड जाम होने की वजह से दोनो तरफ वाहनो की कतारे लग गई। मार्ग अवरुद्ध कारियों का नेतृत्व कर रहे अतुल चौहान ने बताया कि यह कोई बोर्ड तोडने का पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी तीन बार तोड चुके हैं। पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। यहीं वजह रही की उक्त लोगों ने गांव की फिजा खराब करने के लिए दुबारा बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया।जब तक उच्च धिकारी नहीं आयेंगे, तब तक जाम लगा रहेगा। बाद में सीओ सदर दीप कुमार पंत द्वारा समझाने और एफआईआर दर्ज होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ है। साथ ही चार दिन बाद अराजकतत्वो पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वह फिर से रोड जाम करने को बाध्य होगें। वाइट-अतुल चौहान। कासगंज ब्यूरो चीफ अशोक शर्मा



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें