सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र
जनपद एटा परिवार परामर्श केंद्र ने काउंसलिंग कर टूटने के कगार पर खड़े 02 परिवारों को जोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित *परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज 02 टूटे हुए परिवार को जोड़कर एक किया गया पहला मामला, थाना अवागढ़ जनपद एटा का है। जहां की रहने वाली अंकिता पुत्री धुर्व सिंह निवासी नगला गलुआ थाना अवागढ़ ज़िला एटा की शादी अरविंद पुत्र रक्षपाल निवासी गढ़ी बेंदुला थाना बागवाला एटा से हुई थी, दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिस पर आज दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई ,आज दोनों के बीच मतभेद दूर कराकर खुशी खुशी विदा किया गया ,वही दूसरा मामला, थाना रिजोर जनपद एटा का है। जहां की रहने वाली आदेश कुमारी पुत्री रामचन्द्र डीलर गांव अन्तरामपुर थाना रिजोर जनपद एटा की शादी अशोक कुमार पुत्र कन्नौजी लाल निवासी गांव मानयी थाना अकराबाद ज़िला अलीगढ़ से हुई थी,आज इन दोनों के बीच आपसी मतभेद दूर कराकर, दोनों को साथ साथ रहने को तैयार किया गया, दोनों को समिति के सामने से खुशी- खुशी विदा किया गया, आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती नंदनी सिंह ,काउंसलर अकरम खान, डॉ श्यामलता वेद, डॉ निरुपमा वर्मा , अशोक कुमार सचैन्द्र गुप्ता ,ब्रजवाला वशिष्ठ, हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, महिला आरक्षी सुधा, महिला आरक्षी पूजा यादव के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें