सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ में गायक अरुण पचौरी ने दी प्रस्तुति : खाटू श्याम भजन संध्या में में जमकर झूमे श्रद्धालु

 सिकंदराराऊ में गायक अरुण पचौरी ने दी प्रस्तुति : खाटू श्याम भजन संध्या में में जमकर झूमे श्रद्धालु

 सिकंदराराऊ मोहल्ला ब्राह्मण पुरी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार की शाम खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या की शुरूआत श्री बालाजी जागरण मंडल हरिगढ़ के कलाकारों द्वारा रात्रि नौ बजे श्याम आरती के बाद की गई। भजन संध्या में गायक अरुण पचौरी एवं केपी राणा ने अपने भजनों से समा बंध दिया। आयोजकों द्वारा पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। हारे का सहारा है मेरा श्याम धनी, कीर्तन की है रात बाबा आज थने आनो छे, सजा दो घर को गुलशन-सा मेरे सरकार आए हैं के साथ ही निमाड़ी भजन खाटू आवा ना खाटू रही जावांगा, नीतो तुक हमरा गांव लई जावांगा आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। खाटू श्याम भजन संध्या में सज्जाकारों ने खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया। दरबार में श्याम प्रेमियों को अपने लाड़ले बाबा श्याम के साक्षात दर्शन की अनुभूति हो रही थी।कलाकारों ने भोर की लालिमा तक बाबा श्याम के शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को रसपान कराया। खाटू श्याम भजन संध्या के दौरान भजन गायक अरुण पचौरी , एवं केपी राणा के भजनों पर श्याम प्रेमियों ने भक्ति के रस में डूबकर भजन संध्या का आनंद लिया। आयोजकों राजू राजोरिया एवं विनोद राजोरिया द्वारा भजन संध्या के लिए आने वाले धर्म प्रेमियों के लिए आकर्षक व्यवस्था की गई । सभी को मंच पर बुलाकर हवन में आहुति दिलाने सम्मान प्रतीक पट्टा पहनाने तथा तिलक लगाने एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर विनोद राजोरिया, राजकुमार राजोरिया, सत्यम राजोरिया, करन राजोरिया, विवेक राजोरिया, नरेश चतुर्वेदी, कन्हैया वार्ष्णेय, रिंकू भारद्वाज, सुखदेव कुशवाह , शेखर वर्मा, कपिल वर्मा, राजू एटा वाले, रिंकू वार्ष्णेय, गजेंद्र वार्ष्णेय , राजेंद्र अग्रवाल अनिल वार्ष्णेय, श्याम उपाध्याय, मनोज वार्ष्णेय, विशाल पचौरी , उत्कर्षवर्ती पाठक, शशांक दीक्षित, शिवहरी शर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, सौरभ कोहली देवेश सक्सेना , नितिन माहेश्वरी, विष्णु वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, वासु माहेश्वरी, आकाश वार्ष्णेय, युग वार्ष्णेय, अनंत देव चतुर्वेदी, प्रांजल चतुर्वेदी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सुमित पचौरी, नीरज वार्ष्णेय मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...