सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एटा - थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, करीब तीन दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्र में हुई 28 वर्षीय युवक बन्टी की हत्या की घटना का सफल अनावरण, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 

  एटा - थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, करीब तीन दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्र में हुई 28 वर्षीय युवक बन्टी की हत्या की घटना का सफल अनावरण, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या,



 आरोपी पत्नी तथा युवक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा हत्या में प्रयुक्त क्लच वायर व चाकू बरामद। घटना का विवरण  दिनांक 14.06.2022 को वादी श्री रामू पुत्र स्व0 बन्टी निवासी मौ0 अकबरपुर हवेली थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि उसके पिता बन्टी पुत्र ओमप्रकाश मौ0 अकबरपुर हवेली थाना जलेसर जनपद एटा उम्र लगभग 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर उनका शव गोपालपुर जाने वाले नदी के बांध वाले रास्ते पर फेंक दिया है। इस संबंध में थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 - 190/2022 धारा 302 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी तथा अनावरण  दिनांक 17.06.2022 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान उक्त घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा तथा रेनू को गढी रामलाल तिराहे के पास से समय करीब 06.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा अपने अवैध सम्बन्धों में बन्टी के बाधक बनने पर उसकी हत्या की घटना को मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की गई है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। महत्वपूर्ण बिंदु - 1. अभियुक्तगण एक दूसरे को करीब डेढ़ वर्ष से जानते थे। 2. दोनों ही शादी-विवाह तथा अन्य पार्टियों में पूडी बेलने व खाना बनाने का काम करते थे। इसी दौरान दोनों के मध्य मधुर सम्बन्ध हो गए। 3. कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा अक्सर रेनू के घर उससे मिलने चला जाता था तथा रेनू के पति बन्टी के साथ बैठकर शराब आदि का सेवन भी कर लेता था। 4. करीब एक माह पूर्व जब कृष्णा रेनू से मिलने उसके घर गया था तो बन्टी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, उस समय दोनों में काफी विवाद व झगडा हुआ था। बन्टी ने अपनी पत्नी रेनू को भी काफी बुरा भला कहा। 5. दोनों ने उसी दिन तय कर लिया कि मौका पाकर बन्टी को रास्ते से हटाना है। इसके लिये कृष्णा व रेनू दोनों एक दूसरे से फोन के माध्यम से वार्ता करते रहते थे और बन्टी को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगे। 6. योजना के तहत कृष्णा शान्त होकर बन्टी से दुबारा मिलकर उसके साथ खाने पीने लगा और बन्टी को विश्वास में ले लिया। 7. घटना वाले दिन योजना के तहत मौका पाकर कृष्णा बन्टी को घण्टाघर शराब के ठेके पर ले गया, जहाँ दोनों ने काफी शराब पी तभी रेनू भी वहाँ आ गयी तो दोनों बन्टी को मो0सा0 पर बीच में बैठाकर गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर ले गये। 8. जहाॅ कृष्णा व बन्टी ने फिर दुबारा शराब पी, तो रेनू ने मौका पाकर बन्टी की शराब में नशे की गोलियाँ मिला दी। जब बन्टी बेहोश हो गया तब दोनों ने मिलकर बन्टी के गले में मोटरसाइकिल के क्लच के तार से फन्दा लगाकर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। 9. इतना करने के बाद भी जब बन्टी की सांसे चल रही थी तो रेनू ने बन्टी के पैर पकड़े और कृष्णा ने बन्टी के सिर को अपने घुटने से दबाकर चाकू से बन्टी गला रेत कर हत्या कर दी और हत्या में प्रयुक्त क्लच तार व चाकू को मौके पे ही फेंक दिया इसके बाद कृष्णा और रेनू मो0सा0 से भागकर अपने अपने घर आ गये। गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता - 1. कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा पुत्र रामप्रकाश निवासी नकटा कुंआ मौ0 ब्रह्नमनपुरी थाना जलेसर एटा 2. रेनू पत्नी स्व0 बन्टी निवासी मौ0 अकबरपुर हवेली थाना जलेसर जनपद एटा बरामदगी - 1. हत्या में प्रयुक्त चाकू व क्लच वायर 2. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -* 1. प्रभारी निरीक्षक जलेसर श्री देवेन्द्रनाथ मिश्र 2. उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार 3. उ0नि0 श्री प्रवेज कुमार राणा 4. का0 1303 योगेश कुमार 5. का0 349 मांगेलाल 6. का0अंकित कुमार 7. का0621 ओमवीर 8. म0का0 श्वेता 9. म0का0 अर्चना

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...